फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस का खुलासा- प्रेमी की सगाई होने पर प्रीति ने की थी खुदकुशी, उकसाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

Mon, 16 Dec 2019 10:12 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 8
प्रीति (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला।
वाराणसी के तेलियाबाग क्षेत्र के रनिया महाल की निजी स्कूल की शिक्षिका प्रीति प्रजापति ने प्रेमी रोहित गुप्ता की सगाई से दुखी होकर गंगा में छलांग लगा कर खुदकुशी की थी। यह खुलासा प्रीति की डायरी, तस्वीरों और राहुल के साथ उसकी बातचीत की कॉल डिटेल व चैटिंग के आधार पर एसएसपी ने रविवार को किया।
विज्ञापन

2 of 8
प्रीति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में चौक थाना के छत्तातले निवासी रोहित गिरफ्तार किया गया है। वहीं, प्रीति के पिता प्रेमनाथ की तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज करने में आनाकानी करने के आरोपी चेतगंज थाने के दरोगा राजू कुमार राय को एसएसपी ने निलंबित कर दिया। एसएसपी ने हत्या और दुष्कर्म की बात को पूरी तरह से निराधार बताया।
विज्ञापन

3 of 8
प्रीति निजी स्कूल में पढ़ाने के साथ ही शाम को ट्यूशन पढ़ाती थी। बीती 11 दिसंबर को वह मलदहिया स्थित चर्च कंपाउंड में ट्यूशन पढ़ाने गई तो वापस नहीं लौटी। 13 दिसंबर को चौबेपुर थाना के ढकवा में उसका शव गंगा में मिला। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि प्रीति और रोहित एक-दूसरे से चार साल से परिचित थे और तीन साल से प्रेम करते थे। रोहित की सगाई सात दिसंबर को हुई थी। इसे लेकर छह दिसंबर को उसके और प्रीति के बीच कई बार बात हुई। सात दिसंबर को भी दोनों ने बात की।

4 of 8
11 दिसंबर को रोहित लहुराबीर स्थित एक स्कूल के पास प्रीति से बात करने पहुंचा तो वह बोली कि सब कुछ खत्म हो गया है और वह जिंदा लाश रह गई है। दोनों में नोकझोंक भी हुई और रोहित अपने घर चला गया। प्रीति के मोबाइल की लोकशन जिस मार्ग पर मिली उसके अनुसार उसने राजघाट पुल से गंगा में छलांग लगाई। इसकी तस्दीक के लिए सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। प्रीति की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह डूबना और उसके सिर पर लगी चोट को बताया गया है। इससे स्पष्ट है कि वह काफी ऊंचाई से गंगा में कूदी थी।
विज्ञापन

5 of 8
21 से ज्यादा कॉल से सुलझी गुत्थी
पुलिस ने प्रीति के दो मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल खंगाली तो सामने आया कि छह दिसंबर को एक मोबाइल नंबर पर उसने 21 बार से ज्यादा कॉल कर साढ़े तीन घंटे से ज्यादा बात की। पहले भी रोजाना उसी नंबर पर प्रीति की घंटों बातचीत होती थी। यह नंबर रोहित का निकला तो पुलिस उसे सिगरा थाने ले आई। पूछताछ शुरू हुई तो उसने सब कुछ सिलसिलेवार बताया। रोहित के अनुसार, 12 दिसंबर को प्रीति के भाई ने उसे कॉल की तो वह डर गया और मोबाइल से तस्वीरें व चैटिंग डिलीट कर दी। हालांकि पुलिस ने सारा डेटा रिकवर कर लिया है। इसके अलावा प्रीति और रोहित 11 दिसंबर को आखिरी बार लहुराबीर क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद दिखे।
विज्ञापन

6 of 8
शहर के हाईटेक कैमरे बने शोपीस
प्रीती की मौत की तफ्तीश पुलिस ने शुरू की तो सामने आया कि मरीमाई, मैदागिन, तेलियाबाग, कबीरचौरा, मच्छोदरी, भदऊं, सामने घाट सहित कुछ अन्य जगहों पर लगे सरकारी हाईटेक सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे हैं। लोगों की दुकानों और मकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से पुलिस यह पता लगा रही है कि मलदहिया चर्च कंपाउंड से प्रीति कैसे राजघाट पुल तक पहुंची।
विज्ञापन

7 of 8
रोहित। - फोटो : अमर उजाला।
रोहित बोला- हिम्मत नहीं जुटा पाया था कि परिजनों को बताऊं
पुलिस की गिरफ्त में रोहित ने कहा कि वह हिम्मत नहीं जुटा पाया था और इसी वजह से प्रीति से प्रेम की बात परिजनों को नहीं बता पाया। हालांकि शादी तय करने से पहले उसके पिता ने उससे पूछा था कि किसी से प्रेम तो नहीं करते हो। उसे यह उम्मीद नहीं थी कि उसकी सगाई की बात सुन कर प्रीति आत्महत्या कर लेगी। प्रीति के घर के एकाध लोग उसके बारे में जानते थे और इसी वजह से उसके भाई ने 12 दिसंबर को उसे कॉल की थी। उसने कहा था कि यदि उसकी बहन का पता नहीं लगा तो वह मुकदमा दर्ज कराएगा।
विज्ञापन

8 of 8
सरकारी शिक्षक बनना चाहती थी प्रीति
प्रीति एमएड कर रही थी और वह सरकारी टीचर बनना चाहती थी। प्रीति की मौत के बाद उसके पिता पान दुकानदार प्रेमनाथ और मां मीना का रो-रोकर बुरा हाल है। दो भाइयों और छोटी बहन की हालत भी बेसुधों जैसी है। प्रेमनाथ ने कहा- उनका सपना था कि सभी बच्चे अच्छे से पढ़ें और सम्मानित जिंदगी जिएं। लेकिन ईश्वर ने कुछ और ही तय कर रखा था। इस दुख से वह जीवन भर नहीं उबर पाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें