फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में फिर गरजी पुलिस की बंदूक, 50 हजार के इनामी को दबोचा, सिपाही को भी लगी गोली

Fri, 16 Nov 2018 09:56 AM IST
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
varanasi - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी का लोहता क्षेत्र गुरुवार शाम गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। ताबड़तोड़ फायरिंग से घबराए ग्रामीणों ने सौ नंबर पर कॉल किया तो पता लगा कि पिसौर पुल पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो रही है। इस मुठभेड़ में जेएचवी मॉल शूटआउट में वांछित 50 हजार का इनामी बदमाश आरा निवासी ऋषभ सिंह उर्फ रीशू घायल हो गया।  क्राइम ब्रांच के सिपाही को भी गोली लगी। आगे की स्लाइड्स में पढिए इस एनकाउंटर की डिटेल रिपोर्ट...

 
विज्ञापन

2 of 6
azamgarh - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के लोहता क्षेत्र के  पिसौर पुल पर गुरुवार देर शाम पुलिस मुठभेड़ में जेएचवी मॉल शूटआउट में वांछित 50 हजार का इनामी बदमाश आरा निवासी ऋषभ सिंह उर्फ रीशू घायल हो गया। वहीं क्राइम ब्रांच के सिपाही सुरेंद्र मौर्य के बाएं हाथ में गोली लगी है। पुलिस ने रीशू के पास से .32 बोर की देसी पिस्टल, आठ कारतूस और एक बाइक बरामद की है।

 
विज्ञापन

3 of 6
varanasi - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह और शिवपुर थानाध्यक्ष नागेश सिंह पिसौर पुल पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान शिवपुर की ओर से लाल रंग की बाइक आती दिखी तो उसे रुकने को कहा गया। इस पर बाइक सवार दोनों युवक लोहता की ओर तेजी से भागे तो पुलिस टीम ने पीछा किया। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने गोली चलाई तो सिपाही सुरेंद्र घायल हो गया। 

 

4 of 6
varanasi - फोटो : अमर उजाला
वायरलेस सेट की सूचना पर लोहता थानाध्यक्ष राकेश सिंह भी पिसौर पुल पहुंचे। घेरेबंदी कर फायरिंग शुरू की गई तो बाइक चला रहा बदमाश कूद कर अंधेरे में भाग निकला। वहीं, दूसरे के दाएं घुटने पर गोली लगी है और उसकी तलाश इनामी बदमाश ऋषभ सिंह के तौर पर हुई। ऋषभ को दीनदयाल अस्पताल में और सिपाही को मलदहिया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी सिटी ने बताया कि ऋषभ की गिरफ्तारी के साथ ही जेएचवी मॉल में दो लोगों की हत्या के मामले में वांछित चारों आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
varanasi - फोटो : अमर उजाला
लोहता क्षेत्र से मुठभेड़ में गिरफ्तार इनामी बदमाश ऋषभ सिंह उर्फ रीशू ने बताया कि जेएचवी मॉल शूटआउट के बाद वह बिहार में छुपा था। बुधवार को उसे पता लगा कि उसके दोस्त कुंदन सेठ को आरा में गिरफ्तार कर लिया गया है तो काशी विद्यापीठ के एक छात्रनेता के कहने पर वह बनारस चला आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
varanasi - फोटो : अमर उजाला
ऋषभ ने कहा कि आशापुर में वह छात्रनेता के अड्डे पर ठहरा था और एक दोस्त के पास मंडुवाडीह जा रहा था। पुलिस टीमें मौके से भाग निकले बदमाश के बारे में ऋषभ से पूछताछ में जुटी हुई थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें