फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपाष्टमी पर गोवंशों की मौत से सनसनी, शव गायब होने से लोगों में आक्रोश  

Thu, 15 Nov 2018 11:33 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- गंगागंज में गोवंशों की मौत से सनसनी  
- पशु चिकित्साधिकारी ने दो गोवंशों के मिलने की दी जानकारी
- ग्रामीणों ने 10 से ज्यादा मवेशियों को जहर देकर मारने की जताई आशंका 
- शाम को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बिना पोस्टमार्टम कराए शवों को कराया दफन
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
कन्नौज मानीमऊ के मेहंदीघाट से लगे गंगागंज गांव में गोवंशों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने 10 से ज्यादा गोवंशों को जहर देकर मारने की आशंका जताई है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने मौके पर दो गोवंश मिलने की बात कही है। डॉक्टर ने पोस्टमार्टम कराए बिना शवों को मौके पर ही दफन करा दिया है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक
गंगागंज गांव निवासी गुड्डू तिवारी, रामकुमार, रामपाल, सर्वेश, छोटेलाल, मूलचंद्र आदि को गुरुवार सुबह गांव की झाड़ियों में अलग-अलग स्थानों पर गोवंशों के शव पड़े मिले। ग्रामीणों का दावा है कि 10 से ज्यादा शव पड़े थे।  सूचना पुलिस को दी गई लेकिन मौके पर कोई नहीं पहुंचा। ग्रामीणों का आरोप है कि शरारती तत्वों ने गोवंशों को जहर देकर मारा है।
 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. वीके त्रिवेदी ने बताया कि जब वह पहुंचे तो उन्हें अलग-अलग स्थानों पर दो गोवंशों के ही शव मिले। शव काफी सड़ चुके थे इसलिए मौके पर ही दफना दिया गया। डीएम रवींद्र कुमार का कहना है कि मामले की जानकारी पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को मौके पर भेजा गया था। दो पशुओं के शव मिलने की जानकारी दी गई है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा गया है। 
 

4 of 5
डेमो पिक
कुछ दूर पर गंगा स्वच्छता पर आज होना है कार्यक्रम 
मानीमऊ गंगागंज गांव से कुछ ही दूर स्थित मेहंदीघाट पर आज केंद्रीय मंत्री उमा भारती का गंगा स्वच्छता पर कार्यक्रम होना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
गांव में चर्चा रही कि मंत्री के आने के कारण दिन में ही कार्यक्रम की तैयारियों में लगे कर्मचारियों ने गोवंशों के शवों को गायब कर दिया। इसलिए मौके पर शाम को सिर्फ दो गोवंश मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें