फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ उम्र में इश्क करना पड़ा भारी, जानिए दर्दनाक कहानी

Mon, 04 Dec 2017 02:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के भदोही में शनिवार को एक प्रेमी ने प्रेमिका की सरेराह चाकू घोंपकर हत्या कर दी। मामला जिले के कोतवाली क्षेत्र के चौरी रोड बड़ी बाग इलाके का है। हत्या करने के बाद प्रेमी ने भागने का प्रयास किया तो मौके पर मौजूद लोगों ने उसको पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मृतका की बेटी की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आगे की स्लाइड्स देखें...

 
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक चित्र
नगर के मर्यादपट्टी की महिला शबनम उर्फ शब्बो (42) की शादी वाराणसी के शकील के साथ हुई थी। शादी के कुछ वर्ष बाद शकील की ट्रेन दुर्घटना में मौत के बाद से वह अकेली रहने लगी थी। इसके बाद वह वाराणसी से भदोही आकर चौरी रोड पर किराए के मकान में रहने लगी थी। इस दौरान वह एक कालीन कारखाने में नौकरी भी कर ली थी जहां वह खाना बनाती थी। 

 
विज्ञापन

3 of 5
d - फोटो : getty images
कारखाने में काफी संख्या में बुनकर रहते थे जहां उसकी मुलाकात अमरोहा के मो. मुसफ्फिर से हुई दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और दोनो एक दूसरे को पसंद आ गए और साथ रहने भी लगे। चर्चा इस बात की है कि मुसफ्फिर को इस बात का शक हो गया कि शबनम किसी और के साथ भी गुपचुप ढंग से मिलती है और किसी और के साथ भी संबंध बना लिया है। 

 

4 of 5
चाकू से हमला
इसी गुस्से में शनिवार को दोपहर लगभग 12 बजे जब शबनम कारखाने से घर लौट रही थी तभी रास्ते में मुसफ्फिर ने चाकू घोंप कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। लोगों ने बताया कि खून से लथपथ घायल महिला को लोगों ने महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
UP Police
उधर घटना के बाद मौके से भागने की फिराक में प्रेमी को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। महिला की एक 16 वर्ष की बेटी और एक 10 वर्ष का बेटा है। बेटी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद चर्चा है कि आरोपी को शबनम के साथ रहते एक वर्ष हो चले थे। कुछ महीनो से अमरोहा के ही बुनकर जुबेर का उसके यहां आना जाना बढ़ गया था। जिसको लेकर आरोपी और मृतका में अनबन चली आ रही थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें