यूपी के भदोही में एक सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार में एक युवती पर चाकू से जानलेवा हमला किया। बीच बचाव करने पहुंची युवती की छोटी बहन को भी चाकू से घायल कर दिया। गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, आरोपी युवक को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 6
आरोपी युवक
- फोटो : अमर उजाला
जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र के प्रयागदासपुर गांव में स्थित पयासी के बगीचे में शिवकुमार पाल झोपड़ी बनाकर अपने परिवार के साथ रहते हैं। पड़ोसी गांव भीमपुर का युवक विपिन पुत्र दुलदुल यादव शनिवार को सुबह शिवकुमार के घर पहुंचा और उनकी पुत्री रंजू (20) के साथ शादी करने की बात उसके परिवारीजनों से कही।
विज्ञापन
3 of 6
सांकेतिक चित्र
उसने कहा कि वह रंजू से प्यार करता है और उससे शादी करना चाहता है। युवती के मां-बाप ने इसका विरोध किया तो उस चला गया। कुछ देर के बाद वह फिर लौट कर आया और मड़हे में घुसकर रंजू पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करने लगा। उसके गले, पेट और हाथ समेत चार जगह गंभीर जख्म हुए है।
4 of 6
d
- फोटो : getty images
रंजू की सीखें सुनकर उसकी छोटी बहन जानकी (18) उसे बचाने के लिए पहुंची तो उसे भी चाकू मार कर घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर युवती के माता-पिता और आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिवारीजनों ने हमलावर को पकड़ लिया और पिटाई करने के बाद पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
5 of 6
चाकू से हमला
कुछ समय बाद पहुंचे गोपीगंज कोतवाली प्रभारी सुनील वर्मा ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, रंजू और जानकी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने रंजू की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अन्यत्र रेफर कर दिया।
उधर, आरोपी युवक थाने में भी रंजू से शादी करने की जिद पर अड़ा रहा। वह सूरत में साड़ी पर कढ़ाई का काम करता था। दो महीने पहले ही वह घर आया था। क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर रामकरन ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है।