ankit murder
- फोटो : अमर उजाला
परिवार वालों के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भागने लगे, लेकिन लोगों ने एक नाबालिग को मौके पर दबोच लिया। परिवार वालों ने अंकित को पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नाबालिग को हिरासत में ले लिया। बाद में पुलिस ने नाबालिग के माता-पिता और मामा को गिरफ्तार कर लिया। जिला पुलिस उपायुक्त विजय कुमार का कहना है कि सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया है और उनसे पूछताछ कर जांच की जा रही है।