फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के अबॉर्शन के लिए प्रेमी ने खुद लगाया इंजेक्शन, दर्द के मारे चीखने लगी तो...

Sat, 21 Apr 2018 02:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
1 of 6
jaunpur - फोटो : अमर उजाला
एक युवती ने अपने प्रेमी को फोन कर कर कहा कि वह गर्भवती हो गई है। प्रेमी ने गर्भपात कराने के लिए मेडिकल स्टोर से दवा लाकर उसे दी। दवा खाने के बाद उसकी हालत खराब होने लगी तो उसने फोन पर फिर उसे जानकारी दी। उसने उसे घर से दूर नाले के पास बुला लिया। वहीं पर एक इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगने के बाद वह दर्द से चिल्लाने लगी। आगे की स्लाइड्स में देखें...



 
विज्ञापन

2 of 6
jaunpur - फोटो : अमर उजाला
यूपी के जौनपुर में मतरी गांव में बीते 17 अप्रैल को हुई युवती की हत्या का सनसनीखेज खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। युवती की हत्या उसके प्रेमी ने ही की थी। और तो और हत्यारा प्रेमी युवती की मौत की खबर थाने पर देने के लिए परिजनों के साथ गया था और पंचनामा में गवाह भी बना था।

 
विज्ञापन

3 of 6
injection
युवती 16 अप्रैल की शाम से लापता थी। 17 अप्रैल की सुबह गांव में एक नाले के पास उसकी लाश मिली थी।घटना की जांच कर रही पुलिस युवती की मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाला तो उसके एक करीबी पर शक गहरा गया। पुलिस ने कॉल डिटेल और मोबाइल सर्विलांस के जरिये हत्यारे की पहचान कर ली। वह मछलीशहर थाना क्षेत्र के मतरी नयेपुरा गांव का निवासी है। 

 

4 of 6
abortion
मछलीशहर कोतवाल राजेश कुमार सिंह को गुरुवार को मुखबिर से सूचना मिली कि युवती का हत्यारा उसका प्रेमी कहीं भागने के फिराक में हैं। मथुरा मतरी नहर चौराहे के पास से पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसने पुलिस को बताया कि करीब एक साल से उसका युवती से अवैध संबंध था। युवती की शादी तय हो गई थी। 

 
विज्ञापन

5 of 6
बिहारी कहने पर हत्या की
उसने फोन पर उसे बताया था कि वह गर्भवती है। गर्भपात कराने के लिए मेडिकल स्टोर से दवा लाकर उसे दे दिया था। दवा खाने के बाद उसकी हालत खराब होने लगी तो उसने फोन पर उसे जानकारी दी। उसने उसे घर से दूर नाले के पास बुला लिया। वहीं पर एक इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगने के बाद वह दर्द से चिल्लाने लगी। आवाज बस्ती तक न जाए इसके लिए उसने लड़की का मुंह हाथ से दबा लिया था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
up police - फोटो : अमर उजाला
मुंह दबाने के कारण दम घुटने से उसकी मौत हो गई। मृतका के परिजनों के साथ थाने पर सूचना देने से लेकर पंचायतनामा में गवाहों में भी उसका नाम है। उसपर कोई शक न कर सके इस नाते वह पीड़ित परिवार के साथ साथ लगा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें