उत्तर प्रदेश में एकतरफा प्यार की सनक में 10वीं की छात्रा की हत्या का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। छात्रा पर एकतरफा प्यार में बौखलाए शख्स हमला तब बोला जब वह अपने सहेलियों के साथ स्कूल जा रही थी। वह छात्रा पर चाकू से वार करता रहा और सहेलियां चिखती रही। दिनदहाड़े हुई इस सनसनखेज घटना से पूरा गांव कांप उठा। उधर, आक्रोशित ग्रामीणों ने हमलावर युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया और जमकर धुनाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। आगे की स्लाइड्स में देखें......
विज्ञापन
2 of 7
छात्रा के घर पर दिन भर लगी रही भीड़
- फोटो : अमर उजाला
युवक छात्रा का एक वर्ष से पीछा कर रहा था। शिकायत मिलने पर प्रधान ने चार माह पूर्व युवक को फटकारा था। तीन दिन पूर्व युवक ने छात्रा के गले पर चाकू लगाकर धमकी दी थी। लेकिन सहमी छात्रा ने इसकी सूचना परिवार के लोगों को उस वक्त नहीं दी थी। यदि समय रहते पुलिस को सूचना मिल गई होती तो शायद अर्चना की जान बच जाती।
विज्ञापन
3 of 7
घटना संबंध में जानकारी जुटाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के मऊ जिले के एक गांव में 10वीं की छात्रा को चाकू से कई वार कर मौत की नींद सुला दी गई। कसूर बस इतना कि उसने एक शख्स से प्यार करने से इनकार कर दिया। घटना दोहरीघाट थाना क्षेत्र के भैसाखरग गांव की है। ग्रामीणों ने आरोपी युवक की पिटाई की इस कारण वह अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
4 of 7
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
भैसाखरग गांव निवासी अर्चना (18) पुत्री राजकुमार कक्षा 10 की छात्रा थी। वह बुधवार को सहेलियों के साथ स्कूल जा रही थी। नेउरापुर गांव के बाहर ट्यूबवेल पर गांव का सूरज खड़ा था। अर्चना ट्यूबवेल के सामने से गुजरी तो सूरज उसे ट्यूबवेल के कमरे में खींच ले गया। लेकिन, अर्चना किसी तरह छूट कर सहेलियों के पास आ गई। तभी सूरज दौड़ते हुए आया और उसने अर्चना के गले से पेट के बीच चाकू से कई वार कर दिए। इससे अर्चना लहूलुहान होकर गिर पड़ी। उसकी दोनों सहेलियों ने भागकर परिजनों को सूचना दी। परिजन जब तक उसे अस्पताल ले जाते, उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
5 of 7
varanasi
- फोटो : amar ujala
अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव ने कहा कि प्रथम दृष्टया जांच में पाया गया कि युवक के साथ छात्रा को देखने पर परिवार वालों ने डांटा था। पंचायत भी की गई थी। तब से युवती ने युवक से मिलना बंद कर दिया था। इससे नाराज होकर युवक ने उसकी हत्या कर दी। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
6 of 7
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
हत्यारोपी सूरज भी उसी गांव का है। जांच में पुलिस को पता चला कि युवक एक साल से अर्चना को परेशान कर रहा था। अर्चना को अकेले पाकर छेड़खानी करता था। छात्रा ने परिजनों को घटना से अवगत कराया था। चार माह पहले अर्चना के पिता राजकुमार ने ग्राम प्रधान से शिकायत की तो पंचायत बुलाकर प्रधान ने सूरज को सुधर जाने की चेतावनी दी थी। प्रधान राधेश्याम सोनकर ने बताया कि युवक को उसी वक्त पुलिस के हवाले कर देना चाहिए था।
मऊ में ही बीते वर्ष सिरफिरे आशिक ने ऐसी ही एक घटना को अंजाम दिया था। उसने एक तरफा प्यार करते हुए भोजपुरी गायिका सोनी सिन्हा पर प्राणघातक हमला किया था। हालांकि सोनी अभी भी जिंदा है, आशिक को पुलिस ने जेल भेजा था। इससे पूर्व एक शिक्षक ने एक तरफा प्यार में अपनी शिष्या को धमकी देने की घटना को अंजाम दिया था।