फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में मिले थे दो सगी बहनों के शव, हुई इतनी बर्बरता पढ़ पाना भी है मुश्किल

Wed, 26 Sep 2018 06:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बहनों की हत्या - फोटो : अमर उजाला
सीलमपुर निवासी दो सगी बहनों रुकसार और नबीला की हत्या के मामले में परिजनों का आरोप है कि रुकसार का पति लक्की उससे मारपीट करता था। कलह से परेशान होकर छह माह पहले वह सीलमपुर स्थित मायके में आ गई। लक्की यहां भी आकर उसे परेशान करता था। वह उस पर घर वापस चलने का दबाव बना रहा था। साथ न चलने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देता था।
विज्ञापन

2 of 5
sisters dead
लक्की ने ही अगवा कर दोनों की हत्या की है। लक्की ने रुकसार से शादी करने से पहले एक और शादी की हुई थी। वह उसे भी अपने साथ रखता था। शराब पीने के अलावा लक्की कुछ करता भी नहीं था। यही वजह थी जिसकी वजह से दोनों के बीच झगड़ा होता था। परिवार के एक रिश्तेदार ने बताया कि एक कार्यक्रम में रुकसार की मुलाकात पीरागढ़ी निवासी लक्की से हुई थी। दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और शादी कर ली।
विज्ञापन

3 of 5
sisters dead
शादी के बाद रुकसार को पता चला कि लक्की पहले से शादीशुदा है और उसकी पत्नी व बच्चे हैं, लेकिन इसके बाद भी उसने लक्की का साथ दिया। लक्की शराब पीकर छोटी-छोटी बात पर रुकसार से मारपीट करता था। शादी के करीब ढाई साल बाद रुकसार व लक्की की बेटी हुई, लेकिन मारपीट बंद नहीं हुई। रुकसार ने तीन बार 100 नंबर पर कॉल कर पति की शिकायत भी की। अलीपुर थाने में भी शिकायत की, लेकिन लक्की बाज नहीं आया और लगातार रुकसार के साथ मारपीट करता रहा। परेशान होकर वह मायके आ गई। यहां भी आरोपी ने परेशान करना नहीं छोड़ा।

4 of 5
sisters dead
सीलमपुर थाने में रुकसार ने परिवार के साथ जाकर शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कभी उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी पीड़िता को वापस ले जाने का दबाव बना रहा था। परिवार का आरोप है कि जहां से दोनों बहनों के शव मिले हैं, उसके पास ही लक्की रहता है। लक्की ने ही दोनों की हत्या कर शवों को नाले में फेंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sisters dead
शवों के साथ बर्बरता
नाले में रविवार को स्थानीय लोगों ने एक शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव निकालना शुरू किया, तो पता चला कि शव एक नहीं दो थे। एक की शर्ट गायब थी, जबकि दूसरी की सलवार गायब थी। एक के हाथ को किसी जानवर ने भी खा लिया था। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आंबेडकर अस्पताल में भेज दिया। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने दोनों लड़कियों के किन्नर होने की आशंका जताई, लेकिन जब सोमवार को दोनों की पहचान हुई तो पता चला कि दोनों सगी बहनें थीं और सीलमपुर में रहती थीं। परिवार का आरोप है कि उनके प्राइवेट पार्ट्स को ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाया भी गया है। पुलिस इससे इनकार कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें