यूपी के जौनपुर जिले के जफराबाद इलाके से बेहद दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए दरिंदों ने किशोरी से गैंगरेप के बाद निर्मम हत्या कर दी। शव को रेलवे पटरी के किनारे फेंका और फरार हो गए। किशोरी ट्रेनों में भीख मांगा करती थी। आगे की स्लाइड्स में जानिए...
विज्ञापन
2 of 6
up police
पूर्वांचल में आए दिन किशोरियों/लड़कियों को अगवा कर उनके साथ गैंगरेप के बाद हत्या की घटनाएं थम नहीं रही है। गुरुवार को जौनपुर में जो वारदात सामने आए उसके बाद कानून व्यवस्था पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। शव की हालत ऐसी थी कि जिसने भी देखा वो सहम गया। शव के नजदीक ही खून से लगे तीन बड़े-बड़े पत्थर और अस्त व्यस्त कपड़े कूरता और हैवानियत की गवाही चीख-चीख कर गवाही दे रहे थे।
विज्ञापन
3 of 6
jaunpur
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार की सुबह जफराबाद रेलवे स्टेशन से थोड़ी दूर आउटर पर एक किशोरी का शव लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। किशोरी के सिर पर पत्थर से प्रहार किया गया था। शव के नजदीक ही खून से लगे तीन बड़े-बड़े पत्थर, ईट पाएं गए। एसओ देवता नंद सिंह ने एसपी और जीआरपी को घटना से अवगत कराया।
4 of 6
car gang rape
भीड़ देख रेलवे स्टेशन पर मौजूद किन्नरों ने किशोरी को पहचान लिया। उन्होंने बताया कि युवती शाहगंज में स्थित रेलवे ब्रिज के पास रहती थी और ट्रेनों में भीख मांगा करती थी। किन्नरों के द्वारा बताए गए पहचान के अनुसार जफराबाद पुलिस ने किशोरी के शिनाख्त के लिए जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन
5 of 6
RAPE
- फोटो : SELF
थोड़ी देर में डॉग स्क्वायड टीम तथा फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई। डॉग स्क्वायड शव के पास से हत्यारों को पकड़ने के लिए आगे बढ़कर प्लेटफार्म नंबर चार पर आया। रेलवे टिकट घर के पास स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास आकर ठहर गया। ऐसी आशंका है कि हत्यारे प्रतीक्षालय में आने के बाद कोई ट्रेन पकड़ कर निकल गए होंगे।
एसपी सिटी डा. अनिल पांडेय ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है कि नहीं। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जफराबाद स्टेशन के आसपास के गांवों के मनबढ़ों का दबदबा क्षेत्र में कायम है। बावजूद इसके यहां रेलवे विभाग की तरफ से कोई कैमरा नहीं लगवाया गया है। यदि रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी लगा होता तो हत्यारों की पहचान संभव थी।