फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ः गोलियों की तड़तड़ाहट से गांव में मचा हड़कंप, एक परिवार के तीन सदस्यों को मारी गोली

Tue, 21 Aug 2018 05:50 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
1 of 5
azamgarh - फोटो : अमर उजाला
यूपी के आजमगढ़ जिले के एक गांव में खेत की निराई कर रहे एक ही परिवार के तीन सदस्यों पर बाइस सवार बदमाशों ने गोलियों की बौछार शुरू कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी फरार हो गए लेकिन उनकी एक बाइक मौके पर छूट गई। गुस्साए ग्रामीणों ने घटनास्थल पर ही छूट गई बदमाशों की एक बाइक को फूंक दिया।  घायलों को वाराणसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। आगे की स्लाइड्स में देखें....
विज्ञापन

2 of 5
azamgarh - फोटो : अमर उजाला


घटना की सूचना मिलने पर एसपी सिटी, सीओ लालगंज सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई और लोगों को शांत कराया।  घायलों को वाराणसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है।  नदवा मठिया गांव में सोमवार की सुबह मंगल सिंह (28) पुत्र विनोद, अशोक सिंह (40), सुनील सिंह (45) पुत्रगण सागर सिंह घर से करीब दो सौ मीटर दूर अपने खेत में निराई कर रहे थे। 
 
विज्ञापन

3 of 5
firing - फोटो : अमर उजाला

तभी ग्राम प्रधान का बेटा जितेंद्र गिरि, सोनू गिरि, राहुल गिरि और बबलू गिरि दो बाइकों से पहुंचे और इन पर गोलियां चलाने लगे। सीने में गोली लगने से मंगल सिंह, कंधे और हाथ में गोली लगने से सुनील सिंह और सिर में चोट लगने से अशोक सिंह घायल हो गए। गोलियों की तड़तड़ाहट से गांव में हड़कंप मच गया और लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े। भीड़ देख हमलावर एक ही बाइक पर बैठ कर भाग निकले और उनकी एक बाइक मौके पर ही छूट गई। जिसे गांव वालों ने जला दिया। 

 

4 of 5
azamgarh - फोटो : अमर उजाला
तीनों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से डाक्टर ने सभी को वाराणसी रेफर कर दिया। वहां केएक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा, जहां मंगल की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद गांव में तनाव हो गया था पर पुलिस अधिकारियों के पहुंच जाने से मामला शांत हो गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
azamgarh - फोटो : अमर उजाला
 मंगल के पिता विनोद सिंह की तहरीर पर जितेंद्र, सोनू, राहुल और बबलू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीओ लालगंज सच्चिदानंद ने बताया कि गांव के प्रधानपति कमला गिरि से इनकी चुनावी रंजिश है। इसी के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें