फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सर्दियां चोरों की बन गईं हम सफर, लगातार तीसरे दिन चोरी, पुलिस दिख रही पस्त

Mon, 30 Dec 2019 11:28 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
ऐसा लग रहा रहा है कि सर्दियां चोरों की हमसफर बन गई हैं। जैसे ठंड और कोहरा बढ़ता है चोर अपने आपराधिक इरादों के साथ बाहर निकलने लग जाते हैं। पूर्वांचल के आजमगढ़ जिले में चोरी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं, वहीं पुलिस भी पस्त दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

2 of 5
आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र में रविवार रात भी चोरों ने तीन वारदातों को अंजा दिया है। जिससे लोगों में रोष है। रविवार से पहले शुक्रवार को दो, और गुरुवार को तीन जगह चोरियां हो चुकी हैं। सरायमीर कस्बा के मोहल्ला महाजनी टोला निवासी गेना देवी पत्नी राजू गौड़ ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। रविवार की रात में शटर का ताला तोड़कर 5000 नगदी सहित अन्य सामान उठा ले गए।
विज्ञापन

3 of 5
दूसरी घटना सरायमीर थाना क्षेत्र के ही अचलपुर गांव में हुई। गांव निवासी सूबेदार यादव पुत्र श्यामधारी यादव ने नंदाव मोड़ पर अल्ताफ बिल्डिंग में किराना स्टोर खोल रखा है। रविवार को चार शटरों का दोनों ताले तोड़कर 4500 नगदी सहित अन्य सामान उठा ले गए। इसी 5 मंजिला बिल्डिंग में सरायमीर थाना के तीन एसआई भी किराए पर रहते हैं। नंदाव मोड़ पर डायल 112 भी खड़ी रहती है। चार होमगार्ड भी ड्यूटी बजाते हैं। उसके बाद भी चोरों के हौसले बुलंद हैं।

4 of 5
तीसरी घटना महाजनी टोला में ही चंद कदमों की दूरी पर राजेश गौड़ पुत्र छोटेलाल का मकान है। वे रोजी रोटी के सिलसिले में सपरिवार अहमदाबाद गुजरात रहते हैं। अभी दीवाली में सपरिवार घर आए थे। उसके बाद अहमदाबाद चले गए। रात में राजेश गौड़ भी मकान का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे कि पड़ोस के लोग चोर-चोर की आवाज लगाई। चोर भाग निकले लेकिन चोरी नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तीन घरों और मंदिर का ताला तोड़कर चोरी
शुक्रवार को नगर पंचायत सरायमीर के नई बाजार पश्चिमी मुहल्ले में चोरों ने बंद तीन घरों का ताला तोड़कर भीतर घुसे और हजारों रुपये मूल्य का सामान चुरा लिया। शनिवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। पीड़ितों में मोहम्मद खालिद पुत्र लायक अली खान नई बाजार पश्चिमी मुहल्ले का निवासी है। वह अपनी मां के इलाज के लिए घर में ताला बंद कर मुंबई गया हुआ है। जबकि बाबर अली पुत्र अशरफ अली अपने पुराने मकान में ताला बंद कर नए मकान में रहते हैं। जबकि नई बाजार पूर्वी के अब्दुल खालिद पुत्र अब्दुल गप्फार की पत्नी मकान में ताला बंद कर रिश्तेदार के यहां गई थी। शनिवार को चोरी होने की जानकारी मिलने पर पीड़ितों ने चोरी गए सामानों का मिलान कर थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें