फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः ये हैं वो चेहरे, जिन्होंने अफसरों की मौजूदगी में चलाईं थीं गोलियां, गई थी पांच की जान

Sat, 28 Dec 2019 06:39 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 10
पुलिस पर गोलियां चलाते उपद्रवी - फोटो : अमर उजाला
कश्मीर के पत्थरबाजों की तरह मेरठ में उपद्रवियों ने न केवल पुलिस फोर्स पर पथराव किया, बल्कि उससे भी एक कदम आगे चलकर सीधे गोलियां चलाईं। इसके पुख्ता सुबूत पुलिस को लिसाड़ी गेट खत्ता रोड की सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से हाथ लगे हैं। इन वायरल वीडियो और फुटेज में उपद्रवी पुलिस फोर्स पर पथराव करते और गोलियां चलाते साफ दिख रहे हैं। आगे देखिए तस्वीरें-
विज्ञापन

2 of 10
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए उपद्रवी - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि जिस समय की यह फुटेज सामने आई है, उस समय डीएम और एसएसपी इस इलाके में मौजूद थे। गोली चलाते एक उपद्रवी की पहचान उपद्रव में मारे गए आसिफ के दोस्त के रूप में हुई। पुलिस ने इन उपद्रवियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

3 of 10
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए उपद्रवी - फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में 20 दिसंबर को जुमे की नमाज के बाद हापुड़ रोड व लिसाड़ीगेट में उपद्रवियों ने पुलिस प्रशासन पर पथराव और फायरिंग की थी। लिसाड़ी गेट इलाके के भूमिया पुल से खत्ता रोड पर उपद्रवियों पर शिकंजा कसने के लिये डीएम अनिल ढींगरा और एसएसपी अजय साहनी करीब चार घंटे तक मशक्कत करते रहे। खत्ता रोड की दोनों तरफ की गालियों से उपद्रवी बाहर आते और पुलिस प्रशासन पर पथराव व गोलियां चलाकर गलियों में भाग जाते थे। पुलिस इन उपद्रवियों की पहचान के लिये वीडियो और फोटो जुटा रही है।

4 of 10
आरोपी सीसीटीवी में कैद हुए - फोटो : अमर उजाला
अभी तक 405 से अधिक उपद्रवियों की पुलिस ने पहचान कर ली है। बुधवार को पुलिस के पास खत्ता रोड से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिली हैं।
विज्ञापन

5 of 10
उपद्रवी सीसीटीवी कैमरे में कैद - फोटो : अमर उजाला
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि उपद्रवी किस कदर पुलिस प्रशासन पर गोलियां चला रहे हैं। पुलिस का दावा है कि उपद्रवियों की गोली से पांच लोगों की मौत हो गई। आरएएफ के तीन जवान और एक सिपाही को भी उपद्रवियों को गोली लगी। पुलिस ने उपद्रवियों की वीडियो वायरल की है, जिसमें वह पुलिस फोर्स पर सीधे गोलियां चला रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 10
डीएम-एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक उपद्रव में मारे गए आसिफ के साथ दिल्ली से कई युवक आए थे। जोकि पिस्टल से गोलियों चला रहे थे। जिस उपद्रवी की पहचान हुई है, वह भी आसिफ का दोस्त है। इसको लेकर पुलिस आसिफ के करीबियों से संपर्क कर रही है। हालांकि पुलिस अभी फुटेज में गोली चलाने वालों को गिरफ्तार करने की बात नहीं कह रही।
विज्ञापन

7 of 10
पथराव करते उपद्रवी - फोटो : अमर उजाला
मुंह पर कपड़ा बांधकर पिस्टल से चलाईं थीं गोली 
उपद्रवियों ने मुंह पर कपड़ा बांधकर पिस्टल और रिवाल्वर से पुलिस प्रशासन पर गोलियां चलाई थी। वहीं, कई युवक तमंचे से भी गोली चलाते दिखे हैं, जिनके चेहरे साफ दिखाई दे रहे है। मुंह पर कपड़ा बांधकर गोली चलाने वाले उपद्रवी बाहर से बुलाए गए थे। स्थानीय लोगों को भ्रमित कर सीएए के खिलाफ आवाज उठाने के लिये उकसाया गया, जिससे चार घंटे मेरठ में बवाल चला।

8 of 10
मेरठ में बवाल - फोटो : अमर उजाला
गली से निकलकर चलाते थे गोलियां 
पुलिस और प्रशासन फोर्स को लेकर खत्ता रोड पर भीड़ को समझाने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन खत्ता रोड पर दोनों तरफ से उपद्रवी बार-बार गली से बाहर आकर गोलियां चला रहे थे। उनके चेहरे पर पुलिस प्रशासन को खौफ नहीं था।

9 of 10
पुलिस अधिकारियों के साथ एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
मेरठ पुलिस को दी गुड एंट्री
एसएसपी अजय साहनी ने बुधवार को मेरठ पुलिस को बधाई दी है। कहा है कि 20 दिसंबर को मेरठ में हुए उपद्रव को मेरठ पुलिस ने अच्छे तरीके से निपटाया है। जिसके चलते पुलिस कर्मियों के करेक्टर रोल में गुड एंट्री दी गई है। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में जुमे की नमाज के बाद हापुड़ रोड सहित कई इलाकों में भीड़ ने पथराव, आगजनी और जमकर फायरिंग की थी। इस उपद्रव में छह लोगों की मौत हुई थी। कई लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन

10 of 10
मेरठ उपद्रव का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इनकी जल्द होगी गिरफ्तारी
लिसाड़ीगेट और हापुड़ रोड पर सीसीटीवी कैमरों की कई फुटेज पुलिस ने जुटाई हैं। लिसाड़ीगेट में कई फुटेज में उपद्रवी पुलिस प्रशासन पर सीधे गोलियां चलाते दिखाई दे रहे हैं। इन उपद्रवियों को पुलिस जल्द ही गिरफ्तार करेगी। - अजय साहनी, एसएसपी 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें