फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से जा रहे व्यवसायी से युवती ने मांगी लिफ्ट, फिर चाय के बहाने घर में बुलाकर...

Tue, 07 Aug 2018 10:42 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
1 of 5
jaunpur - फोटो : अमर उजाला
एक पेंट व्यवसायी कार से अपनी बेटी से मिलने जा रहा था। रास्ते में एक युवती ने उससे लिफ्ट मांगी। उसने युवती को कार में बैठ लिया। उसके बाद युवती उसको अपने घर ले गई। उसके बाद जो हुआ वह व्यवसायी ने सपने भी नहीं सोचा होगा। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 5
Car
यूपी के जौनपुर में मछलीशहर के पूराकाजी मोहल्ला निवासी पेंट व्यवसायी अनवर अली रविवार को बेटी से मिलने कार से भदोही जा रहे थे। जमालापुर के पास एक युवती के लिफ्ट मांगने पर अनवर ने उसे बैठा लिया। रामपुर पहुंचने पर युवती ने वाहन रुकवाया और घर चलकर चाय पीने का आग्रह किया। 

 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
अनवर युवती के घर गए तो वहां बदमाशों ने उन्हें बंधक बना लिया। युवती ने व्यवसायी के मोबाइल से फोन कर उनके घर वालों से तीन लाख फिरौती मांगी और न देने पर जान मारने की धमकी दी। सूचना पर एसपी ने प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह के नेतृत्व में टीम व्यापारी के पुत्र नासिर के साथ भेज दी। 

 

4 of 5
up police
बरसठी रोड पर जब दो बदमाश पैसा लेने पहुंचे, तो पुलिस ने पकड़ लिया। उनके पास से तमंचा, बाइक बरामद हुई। फिर बदमाशों के साथ पुलिस युवती के घर पहुंची और व्यवसायी को मुक्त कराया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो - फोटो : डेमो
पुलिस ने युवती पूजा, उसके पति बड़ेलाल निवासी रामपुर बाजार, संजय जायसवाल और राजन जायसवाल निवासी धनुआरामपुर को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार सुबह केस दर्ज कर चारों को जेल भेज दिया। एसपी दिनेशपाल सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की वजह की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें