कड़ी मशक्कत के बाद मृतकों की पहचान राममिलन, रामलखन, उपेंद्र यादव, राखी, बेबी, जगपत चौहान के रुप में हुई। पटाखा गोदाम में लगी आग काफी मशक्कत के बाद भी पूरी तरह से नहीं बुझ सकी थी। रात में कई बार फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग बुझाने में जुटी रही। सोमवार की सुबह भी मकान से धुंआ उठ रहा था। दो गाड़ी फायरब्रिगेड की पहुंची और इसके बाद मकान में लगी आग पूरी तरह से बुझाई जा सकी। इसके पश्चात मलबा आदि हटा कर अन्य किसी के दबे होने की भी पुलिस टीम ने तलाश की।