फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें : होली के रंग में डूबा बनारस, फगुआ गीतों के साथ यूं हो रही हुड़दंगई

Mon, 18 Mar 2019 06:01 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 10
काशी अब होली के रंग से रंगने लगी है। सामाजिक संगठन से लेकर कॉलेज और स्कूल कैंपस में होली की खुमारी है। सभागार से लेकर सड़कों तक जोगीरा सा...रा...रा...रा... की आवाजें गूंजने लगी है। तरह-तरह के होली के गीत और पंरपरागत फगुआ गीत भी सुनाई दे रहे हैं। रविवार को रंगभरी एकादशी के बाद से होली का रंग पूरी तरह से चढ़ गया है। शनिवार को शहर में विभिन्न आयोजनों से होली का रंग चटक कर दिया है। हुड़दंग की तस्वीरें देखें आगे की स्लाइड्स में...
विज्ञापन

2 of 10
बीएचयू कैंपस में शनिवार को होली का हुड़दंग देखने को मिला। यहां कला संकाय, विज्ञान संकाय, वाणिज्य संकाय से लेकर सभी संकायों में छात्र-छात्राओं ने आपस में खूब होली खेली। अबीर गुलाल उड़ाने के साथ ही एक दूसरे को रंग लगाया और गले मिलकर होली की बधाई दी। गुरुवार को होली है और विश्वविद्यालय में मंगलवार के बाद से अवकाश हो जाएगा, ऐसे में बहुत से छात्र शनिवार से ही घर को जाने लगे, इसलिए दिन में होली खेली और फिर शाम को घर रवाना हुए। 
विज्ञापन

3 of 10
अग्रसेन समाज महिला प्रकोष्ठ की ओर से गुरुधाम में आयोजित फाग कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच सदस्यों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाइयां दी। अध्यक्ष अंजलि अग्रवाल के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में शीला, नीलिमा, अंकिता, वीना गोयल, सलोनी जैन, प्रीति आदि होली गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। होली त्योहार पर हाउजी, टोपी गेम आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान संस्था की ओर से दो छात्राओं को साइकल बांटकर होली का तोहफा दिया गया। इस दौरान संगीता अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, आशा आदि मौजूद रहे।

4 of 10
सेठ एमआर जैपुरिया स्कूल्स बनारस के बाबतपुर कैंपस में होली महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जहां नन्हे-मुन्ने बच्चों संग शिक्षकों ने होली का जश्न मनाया। विद्यालय के सभागार में विभिन्न रंग और होलिका दहन दर्शाया गया था। इस मौके पर आवासीय छात्र-छात्राओं ने अबीर-गुलाल से होली खेलते हुए होली के गीतों पर नृत्य पेश किया। स्कूल की छुट्टी होते ही बच्चों ने एक दूसरे को गुलाल से सराबोर कर दिया। इस अवसर पर चैयरमैन दीपक बजाज ने कहा कि हम सबको आपसी द्वेष को समाप्त कर मिलजुल कर रहना चाहिए। इस दौरान स्कूल की प्रधानाचार्या सुधा सिंह ने बच्चों को ज्यादा से ज्यादा पानी बचाने को कहा। होली महोत्सव में विद्यार्थियों ने व्यंजनों का आनंद उठाया। इस अवसर पर स्कू ल के निदेशक मनोज कुमार बजाज, श्यामसुंदर बजाज, अनिल के जाजोदिया, नरेंद्र पांडे ने भी बच्चों को होली की बधाई दी।
विज्ञापन

5 of 10
होली आई रे कन्हाई होली आई रे रंग बरसे सुना दे जरा बासुंरी..., आया होली का त्योहार उड़ी रंगो की बौछार..., तो कहीं रंग बरसे भीगे चुनर वाली..., बलम पिचकारी जो तूने मुझे मारी...। लोकगीत और होली के फिल्मी गीतों की जुगलबंदी पर जब महिलाएं थिरकी तो माहौल होली के रंग में रंगा नजर आया। मौका था शनिवार को महिला संगठनों में होली महोत्सव का। जहां पारंपरिक परिधानों में सजी धजी महिलाएं और उनपर चढ़ा होली का खुमार देखते ही बना। रंग-बिरंगे फूलों, रंगीन लाइटों, गुलाल और पिचकारियों से सजा पूरा सभागार होली की मस्ती, उल्लास और उमंग को बढ़ा रहा था।
विज्ञापन

6 of 10
होली पर आधारित अंताक्षरी और हास्य कविताओं की हंसी ठिठोली के बीच गंगा की लहरों पर भारत विकास परिषद श्रद्धा के सदस्यों ने होली का जश्न मनाया। संचालन श्रद्धा तिवारी, उषा लता सिंह ने किया। संयोजन डॉ. रत्नेश अग्रवाल, डॉ. आशा रौनियार एवं सुबोध चंद्र राय और अनीता राय का रहा। वहीं रोटरी क्लब वाराणसी की ओर से अस्सी घाट पर नाव पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। 
 
विज्ञापन

7 of 10
कुमाऊंनी महिला मंडल कि ओर से रविवार को भदैनी स्थित जोशी विला में होली का आयोजन किया गया। जहां कुमाऊं की महिलाओं ने वहां प्रचलित होली के लोकगीत ‘सिद्धि के दाता विघ्न विनाशक, कैले बांधी चीर हरे हरे मुकुट खेले होली..., जैसे गीतों को गाकर होली का आनंद लिया। महिलाओं ने राधा-कृष्ण, देवर- भाभी, ननद-भौजाई आदि का रूप धारण कर स्वांग रचाया। 
 

8 of 10
रोटरी कल्ब वाराणसी ग्रेटर और इनरव्हील क्लब वाराणसी ग्रेटर की ओर से महमूरगंज स्थित लॉन में ‘फाल्गुन के रंग... पिया के संग...’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं और पुरुषों ने रंग और गुलाल संग होली मनाई। 

9 of 10
आवर्तन संस्था, संगीत परिषद एवं मंत्री भवन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को भेलूपुर स्थित मैत्री भवन में पारंपरिक होरी गायन का प्रस्तुतिकरण किया गया। जिसमें 10 से 16 मार्च तक चले ‘उड़त गुलाल’ कार्यशाला में प्रशिक्षकों ने पारंपरिक होरी और चैती गायन कला में प्रशिक्षित किया गया। 
विज्ञापन

10 of 10
वूमेन स्पिरिट क्रिएशन सोसाइटी के ओर से दुर्गाकुंड स्थित वृद्धाश्रम में ‘प्यार बांटते चलो’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें वृद्धाश्रम में रह रहीं माताओं के साथ संस्था की सदस्यों ने होली का उत्सव मनाया। कार्यक्रम में सभी ने होली का गीत गाकर माताओं को अबीर गुलाल लगाकर उनका आशीर्वाद लिया। संचालन कविता जायसवाल, धन्यवाद सोनी जायसवाल ने दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें