फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को वापस लेने की ओर बढ़ रहा देश: डिप्टी सीएम केशव मौर्य

Sat, 14 Dec 2019 05:33 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
1 of 6
मंच पर मौजूद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद व अन्य - फोटो : a

बलिया में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के गोरक्ष प्रान्त का 59वां प्रंतीय अधिवेशन नगर से सटे नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर माल्देपुर में शुरू हुआ। एबीवीपी के इस तीन दिवसीय अधिवेशन का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को अपना कैसे बने इस दिशा में देश आगे बढ़ रहा है। पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर भी हमारा होगा। श्री मौर्य के इतना कहते ही एबीवीपी के उत्साही कार्यकर्ताओं ने भारत माता के जयकारे लगाए। इसमें बलिया के कार्यकर्ताओं ने भृगु बाबा के भी खूब जयकारे लगाए।

विश्व निर्माण में भारत के युवाओं की भूमिका अहम

उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने कहा कि दुनिया के अंदर सबसे अधिक युवाओं वाला देश भारत है। युवाओं के हाथों में देश का भविष्य है। प्रदेश सरकार हर वह कदम उठा रही है, जिसकी वर्तमान पीढ़ी को आवश्यकता है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आज के युवा प्रतिभाशाली हैं।

युवाओं के सुझाव को सरकार अमल में लाएगी। इस राष्ट्र के उत्थान के लिए युवाओं को मिलकर काम करना होगा। युवाओं के लिए देश ही नहीं दुनिया के लिए बड़ी भूमिका है। पूरी दुनिया भारत के युवाओं के तरफ देख रही है।
 

विज्ञापन

2 of 6
दीप प्रज्वलित करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद व अन्य

मातृ शक्ति के प्रति आदर के भाव में गिरावट आई

महिला हिंसा पर बोलते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि आज महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चर्चा है। निर्भया, हैदराबाद और उन्नाव कांड जैसी घटनाएं सुनने को मिल रहीं हैं। सवाल उठाया कि इसके पीछे क्या कारण है। हमारे समाज में पहले एक रिश्ता हुआ करता था। इस परंपरा को बनाए रखने की जरूरत है।

पहले गांव की एक बेटी पूरे गांव की बेटी मानी जाती थी। तब समाज में पवित्र रिश्ता था। यह कहने में कोई संकोच नहीं है कि मातृ शक्ति के प्रति आदर के भाव में गिरावट आई है। मातृ शक्ति के प्रति फिर से सम्मान पैदा हो, इसके लिए सरकार लगातार काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से देश के कुछ हिस्सों में नागरिकता संसोधन बिल को लेकर आंदोलन चल रहे हैं, इसकी कोई आवश्यकता नहीं है। आंदोलन के पीछे हवा देने को कुछ शक्तियां काम कर रही हैं। इनको उजागर करना होगा।

 
विज्ञापन

3 of 6
रेत पर उकेरी आकृतियों को डिप्टी सीएम ने निहारा - फोटो : ं

रेत पर उकेरी आकृतियों को डिप्टी सीएम ने निहारा

नागजी सरस्वती विद्या मंदिर माल्देपुर के प्रांगण में मशहूर कलाकार रूपेश सिंह ने मंगल पांडेय, चित्तू पांडेय व स्वामी विवेकानंद सहित महान विभूतियों की आकृति रेत पर बनाई थी। कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए कार्यकर्ताओं व अन्य अतिथियों ने रूपेश की मेहनत को खूब सराहा। काफी देर तक यह सेल्फी प्वाइंट बना रहा।

4 of 6
अधिवेशन का शुभारंभ करते डिप्टी सीएम - फोटो : ं
सवाल किया कि दूसरे पड़ोसी देशों के हिंदुओं, ईसाइयों, सिक्खों को यहां जगह नहीं मिलेगी तो और कहां मिलेगी ? कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने 66 माह की केंद्र सरकार में देश आगे बढ़ा है। विगत 35 माह में यूपी भी विकास की ओर अग्रसर है। हमने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से बलिया को जोड़ा। हर क्षेत्र में केंद्र और प्रदेश सरकार मिलकर काम कर रही है।

बोर्ड परीक्षा के टॉपरों के स्कूलों तक बनेगी पक्की सड़क

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बलिया में घोषणा किया कि जो बच्चे बोर्ड परीक्षा में टॉपर होंगे उनके घरों तक हम पक्की सड़क बनाने का काम करेंगे। यह निर्णय लिया जा चुका है। उस सड़क का नाम डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने अब यह भी निर्णय लिया है कि जिस विद्यालय से हाई स्कूल व इंटर में बच्चे टॉप करेंगे उस स्कूल तक भी पक्की सड़क प्रदेश सरकार बनाएगी।

 
विज्ञापन

5 of 6
प्रदर्शनी का अवलोकन करते डिप्टी सीएम व अन्य - फोटो : ं

व्यक्ति निर्माण में लगा है एबीवीपी

स्वागत भाषण करते हुए राजर्षि टण्डन मुक्त विवि के कुलपति प्रो. केएन सिंह ने कहा कि विश्व के सबसे बड़ा छात्र संगठन एबीवीपी व्यक्ति निर्माण में लगा है। इस संगठन ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में आदर्श और मानक लोगों का समूह खड़ा किया है।

विद्यार्थी परिषद वर्तमान का नागरिक बनाती है। एबीवीपी के गोरक्ष प्रान्त के अध्यक्ष राजशरण शाही ने कहा समाज की चुनौतियों से निपटने के लिए एबीवीपी लगातार कार्य कर रही है। कहा कि विद्यालयों को परिवार में बदलने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पुस्तक का विमोचन करते डिप्टी सीएम व अन्य - फोटो : ं

इसके पहले मुख्य अतिथि व सभी विशिष्ट अतिथियों का बुके व अंगवस्त्रम देकर सम्मान किया गया। उद्घाटन सत्र के अंत में एबीवीपी के गोरक्ष प्रान्त की वार्षिक पत्रिका स्मृति मंजूषा का विमोचन डिप्टी सीएम ने किया।

इस मौके पर खेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेन्द्र तिवारी, संसदीय राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल, सांसद रविन्द्र कुशवाहा, विधायक सुरेंद्र सिंह, विधायक धनन्जय कन्नौजिया, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, प्रांत मंत्री भूपेंद्र सिंह राणा, नगर मंत्री रतन पांडेय, प्रशांत राय बंटी, अभिषेक राय, सौरभ सिंह रानू आदि थे। संचालन नगर अध्यक्ष अनिल तिवारी ने किया। आभार डॉ. धर्मात्मा नन्द गुप्ता ने व्यक्त किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें