फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह के कार्यक्रम के बाद इन तस्वीरों पर कांग्रेस ने कसा तंज, कहा- 'खायेंगे और लूट के खायेंगे'

Thu, 05 Jul 2018 06:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
varanasi - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में बुधवार शाम हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री सीएम योगी के कार्यक्रम की बाद की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। इन्हीं तस्वीरों के लोकर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : twitter
बुधवार शाम वाराणसी के दीयदयाल हस्तकला संकुल में आयोजित कार्यक्रम में सोशल मीडिया और आईटी सेल के करीब चार हजार कार्यकर्ताओं को बुलाया गया था। पहले से मौजूद कुर्सियां जब भर गई तो बाहर से प्लास्टिक की कुर्सियां मंगवाई गई। बावजूद इसके बोलना पड़ा कि जो कार्यकर्ता खड़े हैं, वे गलियारे में बैठ जाएं। 
 
विज्ञापन

3 of 6
varanasi - फोटो : अमर उजाला
संकुल में कार्यक्रम खत्म होने के साथ मंच से घोषणा की गई कि कार्यकर्ता बाहर भोजन का पैकेट लेकर जाएंगे। इसके बाद भोजन के काउंटर पर पैकेट के धक्कामुक्की और मारामारी मच गई। एक-दूसरे के हाथ से पैकेट छीनने लगे। इससे पैकेट वाली मेज के साथ-साथ कई कार्यकर्ता भी गिर गए। यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर होने लगी।
 

4 of 6
varanasi - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी कांग्रेस ने इन तस्वीरों को ट्वीट कर लिखा, भाजपा के सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं ने बता दिया कि 'खायेंगे और लूट के खायेंगे'। खुद को सबसे अनुशासित होने का दावा करने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के सोशल मीडिया कार्यक्रम में मोदी जी के 'न खाऊंगा, न खाने दूंगा' की धज्जियां उड़ी, खाने को लेकर मची लूट। 


 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : amar ujala
शाह ने दौरे के तीन प्रमुख बिंदु बताए। पहला विस्तारकों से बातचीत कर काम बांटना। दूसरा हर प्रदेश के नेताओं को लोकसभा चुनाव कमेटी के साथ मिलकर चुनावी रणनीति तैयार करना। तीसरा हर प्रदेश में गुमनाम साइबर योद्धाओं से बातचीत करना। कहा, इन्हीं तीन बिंदुओं पर अमल कर हम अगले लोकसभा चुनाव में जीत हासिल कर लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
varanasi - फोटो : अमर उजाला
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बुलेट प्रूफ सफारी बुधवार शाम छह बजे बड़ा लालपुर स्थित दीनदयाल हस्तकला संकुल परिसर में जहां रुकी, उसके समीप पानी की बोतलों के तीन-चार खाली कार्टन पड़े थे। शाह ने इस पर खासी नाराजगी जताई। उन्होंने मौजूद कार्यकर्ताओं को कार्टन डस्टबिन में डालने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें