फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी घोटाले पर पूरे पूर्वांचल में कांग्रेस का हल्ला बोल, देखें तस्वीरें

Wed, 21 Feb 2018 10:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 8
proest - फोटो : अमर उजाला
पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए मंगलवार को पूरे पूर्वांचल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। कहा कि बैंकों में जमा जनता की गाढ़ी कमाई मोदी राज में सुरक्षित नहीं रह गई है। एक के बाद एक मामले सामने आ रहे हैं और सरकार घोटालेबाजों को संरक्षण दे रही है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...

 
विज्ञापन

2 of 8
PNB Scam

वाराणसी में टाउनहाल प्रदर्शन के दौरान हुई सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि मोदी राज में बैंकों में लूट मची है। इस सरकार ने जनता की गाढ़ी कमाई लूटने की पूंजीपतियों को खुली छूट दी है। वादा किया था कि कालाधन विदेश से लाएंगे लेकिन देश का धन लूटकर घोटालेबाज विदेश भाग रहे हैं और सरकार चुप्पी साधे बैठी है। 

 
विज्ञापन

3 of 8
protest - फोटो : अमर उजाला
मुगलसराय में  कांग्रेसजनों ने नगर के काली महाल स्थित राजीव गांधी पार्क से जुलूस निकाला। नगर भ्रमण के बाद जुलूस शास्त्री पार्क पहुंचा जहां सभी ने केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। जुलूस के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घोटालों-जुमलों की सरकार गद्दी छोड़ो आदि के नारे लगा रहे थे।

 

4 of 8
protest - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को पंजाब नेशनल बैंक के महा घोटाले के विरोध में कांग्रेसजनों ने कार्यालय से जुलूस निकाला। कलेक्ट्रे कचहरी का भ्रमण कर अंबेडकर पार्क में धरना दिया।कांग्रेसजनों ने कार्यालय जुलूस नीरव मोदी को देश में लाओ, जनता की कमाई बैंक में वापस कराओं के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। 

 
विज्ञापन

5 of 8
protest - फोटो : अमर उजाला
भदोही के ज्ञानपुर में  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदेश सचिव दुर्गा प्रसाद गुप्ता की मौजूदगी में कांग्रेसजनों ने केंद्र सरकार पर इतने बड़े घोटाले के आरोपी को बचाने का आरोप लगाया। विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्रा ने की। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।

 
विज्ञापन

6 of 8
protest - फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पंजाब नेशनल बैंक में हुए घोटाले के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेसजनों ने पंजाब नेशनल बैंक में घोटाले के आरोपियों और  साजिश करने वालों के खिलाफ समुचित कार्रवाई की मांग की। 
 
विज्ञापन

7 of 8
protest - फोटो : अमर उजाला
मऊ जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया गया। जिला अध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित धरने में कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार में हुए बैंक घोटाले को देश का सबसे बड़ा बैंक घोटाला बताया। धरना प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। 
विज्ञापन

8 of 8
protest - फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। कहा कि बैंकों में जमा जनता की गाढ़ी कमाई मोदी राज में सुरक्षित नहीं रह गई है। एक के बाद एक मामले सामने आ रहे हैं और सरकार घोटालेबाजों को संरक्षण दे रही है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें