फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस पहुंचे कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव, श्रीदेवी को कुछ इस तरह से किया याद

Thu, 01 Mar 2018 03:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
raju srivastav - फोटो : अमर उजाला
हिंदी फिल्मों की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन से कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव मर्माहत हैं। अपने चुटकुलों से लोगों को हंसा हंसा कर लोटपोट करने वाले देश के मशहूर हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव दिवंगत  अभिनेत्री  श्रीदेवी को याद कर भावुक हो गए। बनारस के अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी एंड मैनेजमेंट के युवा महोत्सव ‘अभ्युदय’ में शिरकत करने पहुंचे राजू श्रीवास्तव ने श्रीदेवी श्रीदेवी से जुड़ी यादें मीडिया से साझा की। आगे की स्लाइड्स में देखें ...
विज्ञापन

2 of 6
raju srivastav - फोटो : अमर उजाला

बातचीत के दौरान राजू श्रीवास्तव ने श्रीदेवी को भी याद किया। उन्होंने बताया कि खुदा गवाह फिल्म की रिलीज के बाद एक प्रोग्राम के सिलसिले से मैं श्रीदेवी जी के साथ विदेश टूर पर गया था। वहां अमिताभ बच्चन साहब नहीं थे। श्रीदेवी के साथ मुझे ‘तू मुझे कबूल’ पर डांस प्रोग्राम देना था। वो मेरा शुरुआती कॅरियर था और श्रीदेवी सुपरस्टार। बावजूद इसके मैं जो गलतियां करता था पूरे धैर्य के साथ वो सही कराती थीं। वो हमेशा याद रहेंगी। 
विज्ञापन

3 of 6
raju srivastav - फोटो : अमर उजाला
 हास्य  कलाकार राजू श्रीवास्तव ने कहा कि किसी को रुलाना बेहद आसान है लेकिन हंसाना मुश्किल है। आज लोग आगे बढ़कर अपने ऊपर जोक लेने लगे हैं। पहले नेताओं की मिमिक्री की जाती थी तो लोग बुरा मान जाते थे, अब शो में उनका मजाक न उड़ाओ तो बुरा मान जाते हैं। अब लोग हंसने की अहमियत समझने लगे हैं।
 

4 of 6
raju srivastav - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी एंड मैनेजमेंट के युवा महोत्सव ‘अभ्युदय’ का समापन बुधवार को राजू श्रीवास्तव की कॉमेडी के तड़के के साथ हुआ। हास्य कलाकार व स्टैंड अप कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव छात्र-छात्राओं के बीच थे। दो घंटे देरी से पहुंचे राजू श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राआको खूब हंसाया। उनकी कॉमेडी में रामरहीम, आशाराम का किस्सा था तो नीरव मोदी के बहाने देश के नियम कानून पर तंज भी कसा।
विज्ञापन

5 of 6
raju srivastav - फोटो : अमर उजाला
अपने अंदाज में उन्होंने कहा कि हमारे देश में नियम कानून तो खूब हैं लेकिन इन नियमों को धता बताने वाले भी खूब हैं। इनमें नया नया नीरव मोदी है। हम बैंक से लोन लेने जाएं तो हमें तमाम नियम कानून बता दिए जाएंगे। नीरव मोदी को लोन भी मिल जाता है और वो पैसे लेकर भाग भी जाते हैं। उन्होंने कई शेरो शायरी से भी लोगाें को खूब गुदगुदाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
dance - फोटो : अमर उजाला

युवा महोत्सव ‘अभ्युदय’ के समापन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। संस्थान के विद्यार्थियों ने बेहतरीन नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। छात्रों ने फन डांस कर लोगों को खूब हंसाया। वहीं छात्राओं ने ‘दिलवाले दुलहनिया ले जाएंगे’ फिल्म को दस मिनट के नृत्य में पिरोकर दर्शकों ने सामने रख दिया। ऐसे ही एक से बढ़कर नृत्य कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें