फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में टला बड़ा हादसा, दून एक्सप्रेस से टकराई स्कूली बोलेरो, आधा दर्जन बच्चे घायल

Sat, 11 Aug 2018 10:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 9
varanasi - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में शुक्रवार को कुशीनगर और भदोही जैसा स्कूल वाहन हादसा होते होते बच गया।  बड़ागांव थाना के अहरक स्थित गेट नंबर 13 सी पर शुक्रवार दोपहर गेटमैन की लापरवाही से स्कूली वाहन दून एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। संयोग अच्छा था कि रेल इंजन में फंसी बोलेरो एक पोल से टकराकर अलग हो गई। इस घटना में आधा दर्जन बच्चे घायल हो गए। इस घटना के बाद गेटमैन विंधेश्वरी मिश्रा को निलंबित कर दिया गया है, वहीं इसकी जांच के लिए टीम गठित की गई है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन

2 of 9
varanasi - फोटो : अमर उजाला
 अहरक स्थित सरसैयद पब्लिक स्कूल के 11 छात्र और प्रधानाचार्य भारती सिंह को लेकर बोलेरो चोलक पूरबपुर गांव जा रहा था। रास्ते में 13 सी क्रॉसिंग बंद मिली। जौनपुर की तरफ से आ रही मालगाड़ी गुजरने के बाद गेट खोला गया। इस दौरान जैसे ही बोलेरो ने बूम को पार किया उसी दौरान वाराणसी की ओर से दून एक्सप्रेस ट्रेन आ गई।
विज्ञापन

3 of 9
varanasi - फोटो : अमर उजाला
बचने के लिए चालक ने बोलेरो को पीछे करने की कोशिश की और इस बीच स्कूली वाहन के अगले हिस्से से ट्रेन टकरा गई। इसके बाद इंजन में बोलेरो फंस गई और थोड़ा आगे पोल से टकराकर अलग हो गई। कुछ दूर जाकर ट्रेन भी रुक गई। 

4 of 9
varanasi - फोटो : अमर उजाला
इस हादसे में आधा दर्जन बच्चे घायल हो गए, जिन्हें नजदीक के अस्पताल पहुंचाया गया है। उधर, आक्रोशित ग्रामीणों ने गेटमैन को पीटना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची जीआरपी, आरपीएफ  व पुलिस ने गेटमैन को बचाया। इसके बाद मौके पर एडीआरएम वाराणसी रवि प्रकाश चतुर्वेदी, स्टेशन निदेशक आनंद मोहन सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे। 
विज्ञापन

5 of 9
varanasi - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने बेगमपुरा एक्सप्रेस ट्रेन को रोक कर नारेबाजी की। इससे कई और ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ। ग्रामीणों का आरोप है कि गेटमैन हमेशा नशे में धुत रहता है। उसकी लापरवाही से हादसा हुआ। 
विज्ञापन

6 of 9
varanasi - फोटो : अमर उजाला
ट्रेन से बोलेरो टकराने की घटना के बाद बाल-बाल बचे, बच्चों के घरों में जबरदस्त चहल-पहल नजर आई। जहां महिलाएं बच्चों को दुलारने में जुटी थीं, वहीं पड़ोसी, रिश्तेदार हालचाल लेने पहुंचे। ऐश सिंह की दादी तारा देवी ने बताया कि उनकी नतिनी सावन में सोमवार को शिव पूजा करती है। पुण्यों के प्रताप की वजह से हादसा टल गया। वहीं, घायल अंकित यादव को एक पलक निहारती उनकी दादी अनीता यादव के केवल आंसू निकलते रहे। 
विज्ञापन

7 of 9
varanasi - फोटो : अमर उजाला
रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन से टकराई स्कूली बोलेरो में सवार बच्चों की आंखों में दुर्घटना का खौफ साफ नजर आ रहा था। ट्रेन से वाहन की हुई जबरदस्त टक्कर के बाद अनुराग, अनुष्का और रोहित बेहोश हो गए थे। वे घर पहुंचने के बाद भी वह उस घटना को भूल नहीं पा रहे थे। कक्षा छह की छात्रा अनुष्का घटना के बाद काफी सहमी नजर आई। वह हादसे के बारे में बताते-बताते अचानक चुप हो जा रही।

8 of 9
varanasi - फोटो : अमर उजाला
घटना को लेकर ग्रामीणों में गेटमैन को लेकर जबरदस्त रोष नजर आया। गेट मैन पर गांजा पीने सहित अन्य नशा करने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंचे असिस्टेंट कमांडेंट बीके सिंह और आरपीएफ इंस्पेक्टर अनूप सिन्हा से भी स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत की। गेटमैन के मुंह से आ रही गंध से शक होने पर केबिन की तलाशी कराई गई। मौके से कुछ चीलमें भी बरामद हुईं।
विज्ञापन

9 of 9
varanasi - फोटो : अमर उजाला
घटना को लेकर ग्रामीणों में गेटमैन को लेकर जबरदस्त रोष नजर आया। गेट मैन पर गांजा पीने सहित अन्य नशा करने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंचे असिस्टेंट कमांडेंट बीके सिंह और आरपीएफ इंस्पेक्टर अनूप सिन्हा से भी स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत की। गेटमैन के मुंह से आ रही गंध से शक होने पर केबिन की तलाशी कराई गई। मौके से कुछ चीलमें भी बरामद हुईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें