बनारस में बीआईसीए की फ्रेशर पार्टी में डीजे की तेज बीट पर आकर्षक अदाओं के साथ रैंप वॉक। उत्साह बढ़ाता छात्रों का हुजूम। हर कोई जज से लेकर सहपाठियों का दिल जीतने की जी तोड़ मेहनत करता दिखा। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
varanasi
- फोटो : amar ujala
बीआईसीए (ब्लिट्ज इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव आर्ट्स) की ओर से मलदहिया स्थित एक होटल में ‘एक्वा ऑन दि शोर’ के आयोजन का। इसके माध्यम से नवागत छात्रों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दिव्या शर्मा की गणेश वंदना से हुई।
विज्ञापन
3 of 5
varanasi
- फोटो : amar ujala
इस अवसर पर समूह नृत्य, एकांकी, फैशन शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिवानी केसरी, अलिजा सोहराब, अबू ओसामा, हरीतिका, सौम्या, शीलू, सदफ, सीमोना, अनुज, सना, इसमा ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
4 of 5
varanasi
- फोटो : amar ujala
मिस्टर फ्रेशर भरत प्रलादका, मिस फ्रेशर लाइबा तलब रहे। वहीं सबसे बेहतर प्रस्तुति दर्शिका की रही। इससे पूर्व संस्था के सह निदेशक सपना टेकरीवाल ने मुख्य अतिथि सुबिना चोपड़ा, विशिष्ट अतिथि एमएसएमई के सुरेंद्र शर्मा व रिषभ व्यास का स्वागत किया।
वक्ताओं ने कहा कि यहां के छात्रों ने देश के विभिन्न हिस्सों में फैशन डिजाइन के क्षेत्र में प्रतिभा के झंडे गाड़े हैं। धन्यवाद कार्यक्रम संयोजक एंजिला सिंह तथा अपर्णा ने दिया। छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया।