पश्चिमी विक्षोभ की दूसरी शाखा सक्रिय होने के बाद पूर्वांचल में तापमान में गिरावट आने से गलन बढ़ गई और लोग ठिठुरने लगे। बीएचयू के मौसम विशेषज्ञ डॉ. राजीव भाटला के अनुसार कोल्ड फ्रंट के काशी से पास होने तक शीतलहर का प्रकोप अगले तीन-चार दिन तक रहेगा। तापमान में गिरावट जारी रहेगी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
तापमान में गिरावट जारी रहेगी
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को वाराणसी में अधिकतम तापमान 15 डिग्री रहा जो सामान्य से सात डिग्री कम है। जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
3 of 7
तापमान में गिरावट जारी रहेगी
- फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को अधिकांश जिलों में धूप नहीं निकली। शुक्रवार को भी सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बर्फीली हवाओं के असर से तापमान में गिरावट जारी रहेगी।
4 of 7
अधिकतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस गिर गया
- फोटो : अमर उजाला
ठंड के कारण पूरे पूर्वांचल में अबतक दर्जन भर लोगों की मौत हो चुकी है। गुरुवार को वाराणसी, भदोही, बलिया, आजमगढ़ और जौनपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। कोहरे से रेल और सड़क यातायात पर असर पड़ा।
विज्ञापन
5 of 7
तापमान में गिरावट जारी रहेगी
- फोटो : अमर उजाला
कोहरे और कड़ाके की ठंड में प्रशासनिक तंत्र की उदासीनता से गरीबों और निराश्रितों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कड़ाके की ठंड के बीच सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा है तो बस अड्डों, रेलवे स्टेशन और सार्वजनिक स्थलों पर लोग ठिठुरते नजर आए।
विज्ञापन
6 of 7
पूर्वांचल में ठंड ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है
- फोटो : अमर उजाला
पूर्वांचल में ठंड ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को एक कोल्ड फ्रंट पास हो गया। जम्मू में पश्चिमी विक्षोभ की दूसरी शाखा भी सक्रिय हो गई है। उसके यहां आने के साथ ही एक और कोल्ड फ्रंट अगले दो दिनों में आ सकता है। इससे शीतलहर का प्रकोप बढ़ जाएगा।
पश्चिमी हवाएं शीत लहर के रूप में कहर बरपाने लगीं।
- फोटो : अमर उजाला
बीएचयू के मौसम विशेषज्ञ डॉ. राजीव भाटला के अनुसार कोल्ड फ्रंट दोबारा आने पर शीत लहर का प्रकोप बढ़ जाएगा। बाबतपुर मौसम केंद्र के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 15.06 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.05 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।