फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतजार खत्म,गंगा में ‘अलकनंदा’ के सफर को हरी झंडी , सीएम योगी ने किया शुभारंभ

Sun, 02 Sep 2018 06:55 PM IST
क्राइम डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 8
varanasi - फोटो : twitter
विश्व की प्राचीन नगरी काशी में गंगा की मौजों पर क्रूज संचालन का सपना रविवार सुबह साकार हो गया। वाराणसी के पहले आलीशान क्रूज ‘अलकनंदा’ का सफर रविवार से शुरू हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने फीता काटकर इसकी शुरुआत की। एक-दो दिन में क्रूज का नियमित संचालन शुरू हो जायेगा। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें... 
 
विज्ञापन

2 of 8
varanasi - फोटो : amar ujala

उन्होंने क्रूज से राजघाट होते हुए खिड़किया घाट के सामने स्थित अवधूत राम घाट तक का सफर भी किया।  सफर के दौरान मुख्यमंत्री ने क्रूज कंपनी के निदेशक विकास मालवीय से सुविधाओं और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। पूछा कि क्या यह क्रूज भी कोलकाता-वाराणसी के बीच चलेगा। जब निदेशक ने केवल काशी के घाटों पर संचालन की बात कही तो उन्होंने खुशी जाहिर की। साथ ही कहा कि प्रवासी भारतीय आयोजन के लिये भी तैयार रहें। 
 
विज्ञापन

3 of 8
cruise - फोटो : अमर उजाला
उस पार क्रूज से उतरते ही पुल पर खड़े लोगों ने ‘हर-हर महादेव’ का उद्घोष किया। अभिवादन को सीएम ने हाथ जोड़कर स्वीकार किया। इसके बद सुरक्षा घेरे में भगवान अवधूत राम के समाधि स्थल पर जाकर दर्शन-पूजन किया। वहां से डोमरी गांव निकल गए। क्रूज यात्रा के दौरान आईडब्ल्यूएआई के दो सर्वेयर जहाज, एनडीआरएफ, पीएसी और जलपुलिस के बोट क्रूज के साथ-साथ चल रहे थे। 60 से 65 लोग क्रज में सवार थे। 
 

4 of 8
varanasi - फोटो : amar ujala

अलकनंदा क्रूज के लिये आए जेट्टी को अवधूत राम घाट पर लगाया गया था। इसको फिर से अस्सी घाट शिफ्ट किये जाने और क्रूज संचालन में फिलहाल एक-दो दिन का वक्त लगेगा। क्रूज कंपनी के निदेशक ने बताया कि एक-दो दिन में सुबह-ए-बनारस का दर्शन शुरू हो जायेगा। वहीं 10 सितंबर के बाद ही सुबह और शाम का नियमित परिचालन शुरू हो सकेगा। 
विज्ञापन

5 of 8
cruise - फोटो : अमर उजाला
 फिलहाल, इसमें 60 लोगों के बैठने की सुविधा है।  पर्यटकों को इसके जरिए दो घंटे में गंगा दर्शन कराए जाएंगे। क्रूज पांच से आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगा। 
 
विज्ञापन

6 of 8
cruise - फोटो : अमर उजाला

सुबह-ए-बनारस और शाम को गंगा आरती का शानदार नजारा इस क्रूज से लिया जा सकेगा। पर्यटकों की मांग पर दिन में भी इसको संचालित किया जा सकेगा। आईडब्ल्यूएआई क्रूज संचालन में सहयोग करेगा। वन विभाग से परिचालन की अनुमति मिल गई है। यह पहली क्रूज कंपनी है जिसने उत्तर प्रदेश में क्रूज संचालन के लिए पर्यटन विभाग में रजिस्ट्रेशन कराया है। 


 
विज्ञापन

7 of 8
cruise - फोटो : अमर उजाला
यह हैं मुख्य आकर्षण
- गंगा चलने वाले डबल डेकर क्रूज का प्रथम तल पूरी तरह से वातानुकूलित होगा।
- द्वितीय तल पर रेस्टोरेंट के साथ ही फोटोग्राफी के लिए ओपेन एरिया बनाई गई है।
- टीवी की स्क्रीन पर काशी के इतिहास व घाटों की महत्ता का होगा लाइव प्रसारण।
- गाइड विभिन्न भाषाओं में देंगे सैलानियों को काशी के बारे में पूरी जानकारी देंगे।
- क्रूज के पिछले हिस्से में बनाया गया है रैंप, यहां हो सकेंगे धार्मिक आयोजन।
- पार्टी के दौरान 125 लोग तक हो सकेंगे शामिल, संगीत संध्या का होगा आयोजन ।
विज्ञापन

8 of 8
varanasi - फोटो : amar ujala
यह हैं मुख्य आकर्षण
- गंगा चलने वाले डबल डेकर क्रूज का प्रथम तल पूरी तरह से वातानुकूलित होगा।
- द्वितीय तल पर रेस्टोरेंट के साथ ही फोटोग्राफी के लिए ओपेन एरिया बनाई गई है।
- टीवी की स्क्रीन पर काशी के इतिहास व घाटों की महत्ता का होगा लाइव प्रसारण।
- गाइड विभिन्न भाषाओं में देंगे सैलानियों को काशी के बारे में पूरी जानकारी देंगे।
- क्रूज के पिछले हिस्से में बनाया गया है रैंप, यहां हो सकेंगे धार्मिक आयोजन।
- पार्टी के दौरान 125 लोग तक हो सकेंगे शामिल, संगीत संध्या का होगा आयोजन ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें