उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मंगलवार को 46वां जन्मदिन मनाया गया। पूर्वांचल में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर सीएम योगी के जन्मदिन को धूमधाम से मनाया। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 10
cm yogi birthday
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ में गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री एवं पूर्व जिलाध्यक्ष सहजानंद राय की ओर से कप्तानगंज मंडल के जेहरा पिपरी में पौधरोपण ग्राम प्रधान सर्वेश राय के नेतृत्व में किया गया। सहजानंद राय ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश का सर्वांगीण विकास हो रहा है। पौधरोपण किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई।
विज्ञापन
3 of 10
cm yogi birthday
- फोटो : अमर उजाला
वहीं जिले में हिन्दू युवा वाहिनी के संरक्षक हरिवंश मिश्र के नेतृत्व में नगर के अंबेडकर पार्क में केक काटकर मनाया। हरिवंश मिश्रा ने कहा योगी आदित्यनाथ महाराज हिन्दू संस्कृति के रक्षक हैं। इन्होंने सदैव हिन्दुओं पर होने वाले प्रहार को रोकने का काम किया है। आज भी बतौर सीएम वे इसके लिए कटिबद्ध है। आज उनके मुख्यमंत्रित्व काल में पूरा उत्तर प्रदेश विकासशील है।
4 of 10
cm yogi birthday
- फोटो : अमर उजाला
बलिया में हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी पंकज सिंह व जिलाध्यक्ष मनीष सिंह उज्जैन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने योगी आदित्यनाथ महाराज का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया। मुख्यमंत्री के दीर्घायु के लिए कार्यकर्ताओं ने रामपुर स्थित गायत्री मंदिर में हवन पूजन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया। उधर, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्म दिवस व विश्व पर्यावरण दिवस पर एससी कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण किया गया और हरपुर दलित बस्ती में मिष्ठान वितरित किया गया।
विज्ञापन
5 of 10
cm yogi birthday
- फोटो : अमर उजाला
वहीं अन्य एक कार्यक्रम में हिंदू युवा वाहिनी के मुख्य संरक्षक गोरक्षपीठाधीश्वर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज के 46 वें जन्म दिवस पर बैरिया ब्लॉक के प्रभारी मनमोहन तिवारी एवं ब्लॉक अध्यक्ष रवि सिंह के नेतृत्व में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महाराज जी के दीर्घायु के लिए मां काली मंदिर मधुबनी में महायज्ञ का आयोजन किया गया और कार्यकर्ताओं ने पूजन कर उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
6 of 10
cm yogi birthday
- फोटो : अमर उजाला
भदोही में हिंदू युवा वाहिनी ने जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसमें करीब 20 यूनिट रक्तदान किया गया। इसमें संगठन के जिला प्रभारी सौरभ मिश्र समेत विभिन्न कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। वहीं विश्व पर्यावरण के अवसर पर संगठन की ओर से अस्पताल परिसर में पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन
7 of 10
cm yogi birthday
- फोटो : amar ujala
गाजीपुर में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पठखौली में मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश पाठक के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गौ सेवा और गौ पूजन के महत्व को देखते हुये उनके जन्मदिन पर छियालीस गायों को तिलक लगाकर और गुड़ खिलाकर उनका जन्मदिन मनाया गया।
8 of 10
cm yogi birthday
- फोटो : अमर उजाला
मऊ में हिंदू युवा वाहिनी की बैठक में हियुवा के मुख्य संरक्षक और प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में पौधरोपण किया गया।
9 of 10
cm yogi birthday
- फोटो : amar ujala
वहीं दोहरीघाट में हुए कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष और सांसद की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने आदित्यनाथ के चित्र पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय ने योगी जी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम को प्रमुख रूप से सांसद हरिनारायण राजभर, शकुंतला चौहान आदि ने संबोधित किया।
मिर्जापुर में हिंदू युवा वाहिनी के जिला संयोजक अमित श्रीनेत द्वारा लालडिग्गी स्थित दीनदयाल पार्क में प्रतिमा पर माल्यार्पण और पौधरोपण किया गया। जिला संयोजक ने योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर उनके दीर्घायु होने की कामना की। महंत शिवाला में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने जन्म दिवस पर शिव मंदिर में रूद्राभिषेक और पूजन करके लंबी उम्र की कामना की। इसके साथ ही पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्वास्थ्य सेतु के तहत नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।