फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्रः बच्चों के स्कूल न जाने पर भड़के सीएम योगी, डीएम ने संभाला मामला 

Thu, 13 Sep 2018 12:52 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
विज्ञापन
1 of 6
cm yogi - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सोनभद्र के राबर्ट्सगंज ब्लॉक के बहुअरा ग्राम पंचायत के मुसहर बस्ती का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने बच्चों से विद्यालय जाने और ड्रेस मिलने के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री आवास के बारे में जानकारी ली। एक व्यक्ति के मुख्यमंत्री आवास के निर्माण का शिलान्यास किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों के विद्यालय न जाने पर नाराजगी जाहिर की। बीएसए के बारे में पूछा, तो वहां डीएम ने जवाब दिया। आगे की स्लाइड्स में देखें...



 
विज्ञापन

2 of 6
cm yogi - फोटो : amar ujala
मुसहर बस्ती में घुसते ही मुख्यमंत्री ने अपने कच्चे मकान के बाहर खड़े बच्चों विजय, गंगा, सुनीता, चांदनी से पूछा कि तुम लोग विद्यालय जाते हो कि नहीं। इस पर बच्चों ने जवाब दिया कि नहीं जाते हैं। यह सुनते ही मुख्यमंत्री को बीएसए को बुलाना चाहा, लेकिन वहां डीएम अमित कुमार सिंह पहुंच गए। उन्होंने बताया कि बीएसए विद्यालय में हैं। फिर पूछा कि बीएसए यहां कब से तैनात हैं तो डीएम ने डेढ़ साल से तैनात होने की जानकारी दी। इसके बाद वे आगे बढ़ गए। 

 
विज्ञापन

3 of 6
cm yogi - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री फिर चंद्रबली से मिले और पूछा कि कार्ड है कि नहीं। उसने सफेद कार्ड होने और अनाज मिलने की जानकारी दी। वहां से थोड़ा आगे बढ़े और छोटे बच्चे दिनेश से पूछा कि विद्यालय से ड्रेस मिला कि नहीं। बच्चे ने जवाब दिया कि अभी ड्रेस नहीं मिला है। उसके परिवार वालों ने भी मुख्यमंत्री से ड्रेस न मिलने की बात कही। इस पर फिर उन्होंने बीएसए को पूछा और आगे बढ़ गए। 


 

4 of 6
cm yogi - फोटो : amar ujala
वहीं प्राथमिक विद्यालय बहुअरा परिसर में खुले अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों की ज्ञान क्षमता का आंकलन किया। उन्होंने बच्चों से कई तरह के सवाल किये। विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। आंगनबाड़ी केंद्र के विद्यालय में जाकर उन्होंने बच्चों को फल आदि वितरित किया। 

 
विज्ञापन

5 of 6
cm yogi - फोटो : amar ujala
इसके अलावा सीएम ने अनीता का बना प्रधानमंत्री आवास देखा। घर के अंदर जाकर आवास की स्थिति देखी। शौचालय देख उन्होंने उसके प्रयोग के बारे में पूछा। फिर उन्होंने रेनू पत्नी सुनील से पूछा कि उसे आवास मिला है कि नहीं। इस पर रेनू ने न मिलने की जानकारी दी। तब उन्होंने डीएम से पूछा। डीएम ने बताया कि नई लिस्ट में उसका नाम शामिल है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सीएम योगी - फोटो : amar ujala
इस पर मुख्यमंत्री के सचिव अवनीश अवस्थी ने सूची से मिलान किया तो आवास की सूची में रेनू का नाम मिला। यहां उन्होंने एक मुख्यमंत्री आवास का विधि-विधान पूर्वक पूजन अर्चन कर शिलान्यास किया। सीएम ने घोषणा की बस्ती में प्रत्येक परिवार को एक-एक मुख्यमंत्री आवास दिया जाएगा। यहां से निरीक्षण के बाद वे कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें