फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो बदमाश भाग गए। सूचना पर पहुंचे चुनार कोतवाल दोनों घायलों को उपचार के लिए चुनार सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने जिवनंदी रथ को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, चुनार क्षेत्र के धौहां गांव स्थित शांति गोपाल कॉनकास्ट लिमिटेड कंपनी में सरिया बनाने के लिए कच्चा माल तैयार किया जाता है। कंपनी में उड़ीसा के कटक निवासी जिवनंदी रथ(35) टेक्नीकल मैनेजर, किशोर चंद्र दास हेड ऑफ डिपार्टमेंट के पद पर है। जिवनंदी रथ अपने साथी किशोर चंद्र दास व सुमित मोहंती के साथ कार से चुनार के गोला बाजार स्थित दुकान पर सामान लेने आए थे।