फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुरः ट्रैक्टर से कुचलकर बालक की मौत, ग्रामीणों ने जमकर किया बवाल, फोर्स तैनात  

Wed, 08 Aug 2018 10:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
1 of 5
jaunpur - फोटो : अमर उजाला
यूपी के जौनपुर में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बालक की मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रैक्टर में आग लगा दी। ट्रैक्टर मालिक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव रखकर ग्रामीण घटनास्थल पर बैठ गए। सूचना पर सीओ सदर विनय द्विवेदी, तहसीलदार और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
jaunpur - फोटो : अमर उजाला
काफी समझाने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। शव को थाने लाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सीओ विनय द्विवेदी का कहना है कि मृतक के पिता की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक, मालिक और ईंट भट्ठा मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
jaunpur - फोटो : अमर उजाला
बक्शा थाना क्षेत्र के कौली गांव निवासी रमेश गौतम का बेटा विवेक (10) कक्षा चार का छात्र था। वह दोपहर करीब दो बजे घर से करीब तीन सौ मीटर दूर ईंट भट्ठे से होकर घर लौट रहा था। ईंट भट्ठे के पास ही वह एक ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। 

 

4 of 5
jaunpur - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही परिवार के लोगों को साथ गांव से भी सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। गुस्साए लोगों ने ट्रैक्टर में आग लगा दी। परिजनों ने आरोप लगाया कि मालिक ने ट्रैक्टर चलाने के लिए नाबालिग को रखा है। ट्रैक्टर मालिक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोग शव रखकर बैठ गए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यूपी पुलिस
पुलिस को भीड़ ने शव को हाथ नहीं लगाने दिया। बढ़ते बवाल को देखते हुए बक्शा, सिकरारा, बदलापुर, मछलीशहर, महराजगंज थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई। एहतियात के तौर पर पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें