फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में संचालित हो रहा था अवैध स्वाधार गृह, मिलीं 13 महिलाएं

Wed, 08 Aug 2018 10:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
1 of 6
jaunpur - फोटो : अमर उजाला
यूपी के जौनपुर में हुसैनाबाद मुहल्ले में अवैध स्वाधार गृह पकड़ा गया। यहां 18 से 60 साल की 13 महिलाएं और उनके साथ नौ बच्चे मिले हैं। डीएम ने केंद्र बंद करने और जिला प्रोबेशन अधिकारी और पुलिस को जांच का निर्देश दिया है। महिलाओं से पूछताछ की जा रही है। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
jaunpur - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष सोनी के नेतृत्व में टीम ने हुसैनाबाद में स्वाधार गृह की जांच की थी, तब यहां सात महिलाएं मिली थीं। मंगलवार शाम को डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने एडीएम रमेश चंद्र मिश्र, सिटी मजिस्ट्रेट योगानंद पांडेय, एसओ महिला तारावती यादव और लाइन बाजार थाने की पुलिस के साथ स्वाधार गृह की जांच की तो 13 महिलाएं और नौ बच्चे मिले। 

 
विज्ञापन

3 of 6
jaunpur - फोटो : अमर उजाला
पता चला कि चंद्रा शिक्षण संस्थान इसका संचालन करता है। मगर संचालक कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। निराश्रित महिलाओं को प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया जाता है। डीएम ने केंद्र बंद करने और जिला प्रोबेशन अधिकारी तथा पुलिस को जांच का निर्देश दिया। 

 

4 of 6
jaunpur - फोटो : अमर उजाला
जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि स्वाधार गृह में पर्याप्त रोशनी, बेहतर भोजन का इंतजाम नहीं मिला है। एक प्रशिक्षक सिर्फ सिलाई, कढ़ाई का प्रशिक्षण देती है। बताया कि स्वाधार गृह केंद्र सरकार की पहले योजना थी, जो अब बंद हो चुकी है। 

 
विज्ञापन

5 of 6
यूपी पुलिस
डीएम अरविंद मल्लपा बंगारी का कहना है कि स्वाधार गृह बिना किसी शासन के आदेश के संचालित हो रहा था। संचालक कोई प्रमाण पत्र नहीं दिखा पाए। इस कारण इसे बंद करने का निर्देश दिया गया है। मामले की जांच बैठा दी गई है। महिलाओं के बयान लिए जा रहे हैं। किसी तरह की कमी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेमो - फोटो : डेमो
स्वाधार गृह के बगल में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगालने में प्रशासन के अधिकारी जुटे हैं। यहां कैसे लोगों का आना जाना था। कब कौन आता-जाता था, इसकी जांच पड़ताल देवरिया कांड को देखते हुए की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें