सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एनवी रमण और इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस राजेश बिंदल रविवार को निजी यात्रा पर सपरिवार बनारस पहुंचे। बाबा विश्वनाथ के दरबार में शीश नवाया। सप्तर्षि आरती में शामिल होने के बाद उन्होंने माता अन्नपूर्णा का भी दर्शन-पूजन किया। अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकर पुरी ने उन्हें अंगवस्त्र व माता का प्रसाद भेंट किया।
काशी विश्वनाथ मंदिर में सप्तर्षि आरती के पूर्व दशाश्वमेध घाट पर होने वाली मां गंगा की महाआरती में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस जस्टिस एनवी रमण और इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस राजेश बिंदल सपरिवार शामिल हुए। मां गंगा की महाआरती देखकर वो भावविभोर नजर आए।
गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्र, सचिव सुरजीत सिंह व हनुमान यादव ने अंगवस्त्रम् देकर उनका स्वागत किया। करीब आधे घंटे तक उन्होंने बजड़े पर बैठकर मां गंगा की आरती देखी और आरती से पूर्व नौका विहार भी किया।
विज्ञापन
2 of 6
बिहार सरकार में कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह
- फोटो : अमर उजाला
बिहार सरकार में कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह भी सपरिवार गंगा आरती में शामिल हुए। गंगा सेवा निधि की ओर से उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन
3 of 6
मुख्य न्यायाधीश गंगा आरती में हुए शामिल
- फोटो : अमर उजाला
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एनवी रमण और इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस राजेश बिंदल सपरिवार गंगा आरती देखने पहुंचे।
4 of 6
मुख्य न्यायाधीश गंगा आरती में हुए शामिल
- फोटो : अमर उजाला
बजड़े में बैठकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एनवी रमण और इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस राजेश बिंदल ने देखी गंगा आरती।
विज्ञापन
5 of 6
मुख्य न्यायाधीश गंगा आरती में हुए शामिल
- फोटो : अमर उजाला
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एनवी रमणऔर इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस राजेश बिंदल मां गंगा की महाआरती देखकर भावविभोर नजर आए।
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमन
- फोटो : अमर उजाला
मां गंगा की महाआरती में शामिल होने के बाद वापस लौटते मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एनवी रमण। इससे पहले शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस यूयू ललित भी बाबा दरबार में दर्शन-पूजन के बाद गंगा आरती में शामिल हुए थे।