काशी के घाटों की ड्रोन से ली गई तस्वीर।
- फोटो : पुलिस
शूलटंकेश्वर महादेव मंदिर माधोपुर, भास्करा तालाब केशरीपुर, प्राचीन शिवधाम मंदिर दरेखू, बाणासुर मंदिर नरउर, मोहनसराय, अखरी, करसड़ा बच्छांव, अवलेशपुर सहित तमाम गांवों में महिलाओं ने भगवान भास्कर का पूजन किया। वहीं, सेवापुरी के रामेश्वर, हिरमपुर जग्गपट्टी, खेवली, रसूलपुर लोकपुर, खरगूपुर तालाब के किनारे व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया।