लीला के मंचन के लिए जाते पात्र।
- फोटो : अमर उजाला
कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर अखाड़ा गोस्वामी तुलसीदास के नेतृत्व में तुलसीघाट पर आयोजित श्रीकृष्ण लीला देखने के लिए दो बजे से ही लोग पहुंचने लगे। जैसे-जैसे लीला का समय नजदीक आता गया गंगा घाट की सीढ़ियां, आसपास के मकानों के छत, बारजे श्रद्धालुओं से पट गए।