फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: आजमगढ़ में क्रैश हुए ट्रेनिंग प्लेन के हो गए थे छोटे-छोटे टुकड़े, पायलट की गई जान

Tue, 22 Sep 2020 09:23 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
1 of 5
एयरक्राफ्ट के हुए टुकड़े। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में सोमवार सुबह करीब 11 बजे चार्टर्ड एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। जमीन पर गिरते ही विमान के छोटे-छोटे टुकड़े हो गए। विमान को उड़ा रहे ट्रेनी पायलट कोणार्क शरन की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव बाहर निकाला। देखें अगली स्लाइड्स।
विज्ञापन

2 of 5
जानकारी के अनुसार, रायबरेली में स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी से ट्रेनी पायलट कोणार्क शरन(21) ने चार्टर्ड एयरक्राफ्ट से अकेले उड़ान भरी थी। वहां से एयरक्राफ्ट वाराणसी के एयर स्पेस में भ्रमण करके आजमगढ़ से होते हुए वापस लौट रहा था।
विज्ञापन

3 of 5
क्रैश हुआ चार्टर्ड प्लेन, पायलट की मौत। - फोटो : अमर उजाला
उसी बीच खराब मौसम होने के कारण विमान आजमगढ़ जिले के कुसहां गांव में क्रैश हो गया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि एयरक्राफ्ट के क्रैश होने का कारण मौसम खराब होने और बिजली गिरना बताया जा रहा है।

4 of 5
चार्टर्ड एयरक्राफ्ट आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के कुसहां गांव में सोमवार सुबह करीब 11 बजे खराब मौसम के कारण क्रैश हो गया। एयरक्राफ्ट की तेज आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। सरायमीर थाने के साथ ही अन्य थानों की पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कीचड़ के बीच खेत में चार्टर्ड एयरक्राफ्ट गिरने से पुलिस को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। एसपी भी मौके पर पहुंच गए। प्लेन से पायलट का शव निकाल लिया। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। क्रैश होने से चार्टर्ड एयरक्राफ्ट छोटे-छोटे टुकड़ों में बंट गया है। पुलिस उन्हें इकट्ठा कर जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें