संकट मोचन मंदिर (फाइल फोटो)
आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा मंगलवार 16 और 17 जुलाई 2019 को लगने वाला चंद्रग्रहण भारत में खंडग्रास चंद्रग्रहण के रूप में दिखेगा, जो 2 घंटा 59 मिनट का होगा। भारतीय मानक समयानुसार ग्रहण का प्रारंभ रात्रि 1 बजकर 31 मिनट पर जबकि ग्रहण का मध्य रात्रि 3 बजकर 1 मिनट पर और मोक्ष रात्रि 4 बजकर 30 मिनट पर होगा। ग्रहण का स्पर्श, मध्य, मोक्ष पूरे भारत में देखा जा सकेगा। चंद्र ग्रहण में ग्रहण से 9 घंटे पहले ही सूतक होता है, जो दिन में 4.30 बजे से ग्रहण समाप्त होने तक रहेगा। इसके चलते संकट मोचन मंदिर, बड़ा गणेश, दुर्गाकुंड सहित अन्य मंदिर चार बजकर 30 मिनट पर ही बंद हो जाएंगे। इसके लिए मंदिरों के बाहर सूचना लगा दी गई है।