फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रग्रहण से मिलेगा लाभ या होगा नुकसान, जानिए 12 राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव

Tue, 16 Jul 2019 11:31 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 13
गुरुपूर्णिमा पर खंडग्रास चंद्रग्रहण लग रहा है। इसके चलते 12 राशियों के जातकों पर प्रभाव पड़ सकता है। ज्योतिषाचार्य विमल जैन ने बताया कि जिन जातकों को शनि ग्रह की अढ़ैया और साढ़ेसाती हो उन्हें ग्रहण काल में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। साथ ही चंद्रग्रह से संबंधित मंत्र का मानसिक जाप करें तथा अपने इष्ट देवी-देवता की आराधना करें। जानिए चंद्र ग्रहण से 12 राशियों के जातकों पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है। पढ़ें आगे की स्लाइड्स में...
विज्ञापन

2 of 13
मेष राशि के जातकों के कार्यों में बाधा आएगी। क्रोध की अधिकता रहेगी और दांपत्य जीवन में कटुता आएगी। आय में न्यूनता और योजना पूर्ति में बाधा होगी, साथ ही यात्रा निराशाजनक होगी।
विज्ञापन

3 of 13
वृषभ राशि के जातकों के नवीन कार्यों की योजना बनेगी। प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा, धन का लाभ और जीवन में मधुरता आएगी। आरोग्य का सुख प्राप्त होगा। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
 

4 of 13
मिथुन राशि के जातकों पर चंद्रग्रहण का दुष्प्रभाव पड़ेगा। ग्रह स्थिति निराशाजनक रहेगी, विचारों में उग्रता रहेगी। जीवनसाथी से कष्ट मिलेगा और समस्याओं से परेशानी होगी। आशाएं अधूरी रह जाएंगी, आत्मविश्वास में कमी होगी।
विज्ञापन

5 of 13
कर्क राशि के जातकों को कार्य व्यवस्था में निराशा होगी। स्पष्टवादिता आपके लिए घातक साबित हो सकती है। स्वास्थ्य प्रतिकूल रहेगा। वाहन से कष्ट मिलने की संभावना है, इसलिए संभल कर वाहन चलाएं। वाद विवाद से हानि होगी और मित्रों से अनबन बनेगी।
 
विज्ञापन

6 of 13
सिंह राशि के लोगों की नव योजना अधूरी रहेगी। धन का अभाव होगा जिससे विचारों में उग्रता आएगी। वाद विवाद की आशंका और कार्यों में उदासीनता बनी रहेगी। दुर्घटना की संभावना है।
विज्ञापन

7 of 13
कन्या राशि के जातकों के लिए यह चंद्र ग्रहण शुभकर होगा। भाग्य में उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। आरोग्य सुख प्राप्त होगा, जीवनसाथी से सामंजस्य बना रहेगा। यात्रा की संभावना बन सकती है, बौद्धिक क्षमता का विकास होगा।

8 of 13
तुला राशि के जातकों की धार्मिक गतिविधियों में रुचि पैदा होगी। कार्यों के बनने से प्रसन्नता होगी और उच्चाधिकारियों से संपर्क बनेगा। लाभ की स्थिति बनेगी और धार्मिक यात्रा भी हो सकती है।

9 of 13
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए चंद्रग्रहण विश्वासघात की स्थिति पैदा करेगा। प्रियजनों से अनबन हो सकती है। वाद विवाद की आशंका है, व्यवसाय में अड़चन आ सकती है। यात्रा असंतोषजनक रहेगी।

10 of 13
धनु राशि के जातकों के लाभ में कमी होगी। जोखिम से नुकसान होगा विश्वासघात की आशंका रहेगी। एकाग्रता का अभाव रहेगा जिससे मानसिक अशांति रहेगी। यात्रा से हानि हो सकती है।

11 of 13
मकर राशि के जातकों पर चंद्र ग्रहण विरोधी प्रभाव डालेगा। लाभार्जन का मार्ग अवरुद्ध होगा। राजकीय पक्ष से कष्ट मिलेगा और कार्य क्षमता में कमी आएगी। धनागम में बाधा होगी जिससे मनोबल में कमी आएगी।

12 of 13
कुंभ राशि के जातकों के लिए ये चंद्र ग्रहण काफी फलदायी साबित होने वाला है। कार्य प्रगति पर होगा। दांपत्य जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। धन संचय में रुचि लेंगे और आनंद की अनुभूति होगी। भौतिक क्षमता का विकास और हर्ष भी प्राप्त होगा।
विज्ञापन

13 of 13
मीन राशि के जातकों के लिए ये चंद्रग्रहण प्रतिष्ठा पर आघात करेगा। क्रोध की अधिकता होगी दुर्घटना की संभावना बनी रहेगी। धन का अभाव रहेगा। विश्वासघात की आशंका है और व्यर्थ का भ्रमण हो सकता है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें