आजमगढ़ में इंटरनेट सेवा शनिवार तक बाधित रहेगी। आजमगढ़-मऊ-बलिया, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-शाहगंज आदि मार्गों पर दोपहर 12 से तीन बजे के बीच बस सेवा ठप कर दी गई। मुबारकपुर में फोर्स ने फ्लैग मार्च कर शांति की अपील की। चंदौली में दोपहर बाद करीब ढाई बजे इंटरनेट सेवा बाधित कर दी गई। मिर्जापुर में गुरुवार की रात निकाले गए मशाल जुलूस के मामले में पांच नामजद और 25 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।