विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद बसपा फिर पूरी ताकत से चुनावी अखाड़े में उतरने की तैयारियों में जुट गई है। केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ आंदोलन और आगामी चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए बसपा सुप्रीमो मायावती मंगलवार को सपा के गढ़ आजमगढ़ पहुंचीं। यहां उन्होंने भाषण की शुरुआत से ही भाजपा सरकार पर हमला बोला। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें..
विज्ञापन
2 of 7
mayawati
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव से पहले अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए अयोध्या में राम मंदिर बनवाने और एक बार फिर से सर्जिकल स्ट्राइक कर सकती है। चुनाव से पहले बीजेपी सांठगांठ से दाऊद इब्राहिम को भारत ला सकती है। हमें भाजपा के फर्जी दावों में नहीं पड़ना है।
विज्ञापन
3 of 7
mayawati
- फोटो : अमर उजाला
मायावती ने कहा है कि जब से केंद्र और उत्तर प्रदेश समेत देश के अन्य राज्यों में भाजपा और एनडीए की सरकार बनी है, उस वक्त से संघ की विचारधारा को लागू करने का काम जारी है। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा ने मेरी हत्या की साजिश रची है।
4 of 7
mayawati
- फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी पर तंज कंसते हुए उन्होंने कहा कि वो पूर्वांचल का विकास तब करेंगे जब उन्हें मंदिर से फुर्सत मिलेगी।
योगी पूर्वांचल का विकास नहीं कर रहे हैं। अयोध्या में राम मंदिर बनने से किसी भी दलित का विकास नहीं होगा। उन्होंने कहा कि वाराणसी, अयोध्या, मथुरा और चित्रकुट में कितनी भी पूजा कर लें धर्म के सहारे भी जीत नहीं होगी।
विज्ञापन
5 of 7
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि देश और राज्य में भाजपा की सरकार है। यह सरकार दलितों के साथ अन्याय कर रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि दलितों और दबे कुचले लोगों की दशा में सुधार नहीं हुआ तो वह समर्थों के साथ बौद्ध धर्म अपना लेंगी।
विज्ञापन
6 of 7
मायावती
- फोटो : SELF
मायावती ने कहा कि बीजेपी और एनडीए को कमजोर करना आपका काम है। आप के सहयोग से ही बसपा मजबूत हो सकती है। अब भाजपा को सत्ता में आने से रोकना आम जनता का काम है। उन्होंने कहा कि अब जनता जाग गई है और आने वाले निकाय चुनाव में बसपा मजूबत होगी
मायावती ने कहा कि बीजेपी ने यूपी चुनाव ईवीएम में गड़बड़ी करके जीता है। बीजेपी के लोग मेरी तरफ से उठाए गए मेरे कदमों से काफी परेशान हैं। दलितों को न्याय दिलाने के लिए मैंने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया। बाबा राम अंबेडकर ने दलितों के हित के लिए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।