बिहार में आई भीषण बाढ़ में फंसे लाखों लोगों की मदद करने वालों में फेमस एक्ट्रेस पाखी हेगड़े का नाम भी जुड़ गया है। पाखी हेगड़े ने बाढ़ पीड़ितों के बीच जाकर न केवल बाढ़ की विभिषिका देखी बल्कि उन्हें राहत सामग्री भी बांटी। आगे की स्लाइड में देखें तस्वीरें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
pakhi hegde
- फोटो : अमर उजाला
एक्ट्रेस पाखी हेगड़े ने बिहार के बाढ़ पीड़ितों के बीच जा कर उनके दुख दर्द को करीब से देखा और हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। पाखी हेगड़े गुरुवार को मुजफ्फरपुर जिले में बाढ़ प्रभावित इलाके बन्दरा, गायघाट, बोचहा, सिमरा, आठर, गुरमी इत्यादि गांवों में जाकर बाढ़ पीड़ितों से मिलीं।
विज्ञापन
3 of 6
pakhi hegde
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने पीड़ितों को राहत सामग्री भी बांटी। बाढ़ की गंभीर स्थिति देख पाखी काफी द्रवित हो गईं और कहा की बिहार में बाढ़ग्रस्त इलाकों की स्थिति काफी भयावह है और लोग कई दिनों से भूखे हैं। लगभग 18 जिले इस भीषण बाढ़ की चपेट में हैं।
4 of 6
pakhi hegde
- फोटो : अमर उजाला
पाखी ने कहा कि सैकड़ों लोगों के मरने की भी खबर है। इस मुश्किल की घड़ी में हमें मानवता के नाते एकजुट होकर पीड़ितों की मदद करनी चाहिए। उन्होंने फिल्म उद्योग के लोगों से अपील कि सब एक मंच पर आएं और जरूरतमंदों की मदद करें।
विज्ञापन
5 of 6
pakhi hegde
- फोटो : अमर उजाला
एक्ट्रेस पाखी ने लोगों से मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान देने की अपील की। पाखी हेगड़े ने कहा, 'प्राकृतिक आपदाओं पर हमारा कोई वश नहीं है। लेकिन हम स्थिति में सुधार के लिए अपना योगदान तो दे ही सकते हैं। इससे सरकार भी स्थिति में सुधार के लिए काम कर सकेगी।
पाखी ने बिहार के 18 जिलों में बाढ़ के हालात से निपटने एवं प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को जल्द राहत पहुंचाने के लिए सरकार व प्रभारी मंत्रियों से भी बाढ़ प्रभावित जिलों में मदद करने की अपील की हैं।