फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूले बिसरे खेल: नौ स्पर्धाओं में 400 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, इनमें 5 साल की बिटिया से 97 साल के बुजुर्ग भी

Mon, 10 Mar 2025 03:29 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Bhule Bisre Khel : अमर उजाला के भूले बिसरे खेल में 400 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें 5 साल की बिटिया से लेकर 97 साल के बुजुर्ग भी शामिल रहे। 
विज्ञापन
1 of 8
भूले बिसरे खेल में शामिल खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला की अनूठी मुहिम के तहत रविवार को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के दीक्षांत ग्राउंड पर भूले बिसरे खेल का अलग-अलग रंग दिखा। नौ स्पर्धाओं में 400 से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें बेटियों की संख्या अच्छी रही। नींबू और बोरा दौड़ का मुकाबला आकर्षक रहा। 
विज्ञापन

2 of 8
भूले बिसरे खेल में शामिल खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
नींबू दौड़ में 5 साल की बिटिया सहित 97 साल के बुजुर्ग एक साथ दौड़े और श्रेष्ठता साबित की। 97 साल के तिलकराज कपूर भी नींबू दौड़ का हिस्सा बने। धोती-कुर्ता में आए संस्कृत विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने भी नींबू दौड़ में किस्मत आजमाई। रस्साकसी, कुश्ती और कबड्डी में खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

3 of 8
भूले बिसरे खेल में शामिल खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
भूले बिसरे खेल का शुभारंभ संस्कृत विवि के कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा और अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ एस चनप्पा ने किया। साथ ही खिलाड़ियों से मिलकर उनका उत्साह बढ़ाया।

4 of 8
भूले बिसरे खेल में शामिल खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
अतिथियों ने कहा कि मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की दुनिया से बाहर आकर खेल-कूद में व्यस्त होना अच्छा है। नौ तरह की स्पर्धाएं हो रही हैं। जो खेल हम बचपन में खेला करते थे, वही अब नए अंदाज में खेले जा रहे हैं। यह देखकर अच्छा लग रहा। 
विज्ञापन

5 of 8
भूले बिसरे खेल में शामिल खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
मेयर अशोक कुमार तिवारी ने विजयी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। सीडीओ हिमांशु नागपाल, भाजपा विधायक नीलकंठ तिवारी, भाजपा एमएलसी धर्मेंद्र राय व बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के प्रभारी प्रो सौरभ सिंह भी ग्राउंड पर पहुंचे और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। साथ ही कहा कि ऐसी मुहिम से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है। कुश्ती संघ के जिलाध्यक्ष राजीव सिंह रानू ने भी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

6 of 8
भूले बिसरे खेल में शामिल खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
हैविवेट कैटेगरी में सिगरा के रामाश्रय चैंपियन, साल्तो दांव लगाया
कुश्ती के हैविवेट कैटेगरी 110 किलो भार वर्ग में सिगरा स्टेडियम के खिलाड़ी रामाश्रय चैंपियन बने हैं। रामाश्रय ने साल्तो दांव लगाया और स्वर्ण पदक जीत लिया। निर्धारित समय तक कुश्ती बराबरी पर रहने की वजह से अंतिम समय में अंक हासिल कर राष्ट्रीय खिलाड़ी रामाश्रय ने कुश्ती जीत ली।
विज्ञापन

7 of 8
भूले बिसरे खेल में शामिल खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
कुश्ती कोच गोरख यादव ने बताया कि 92 किलोग्राम में गया सेठ अखाड़े के हिमांशु यादव ने दीपक यादव को, 80 किलो में गया सेठ के प्रियांशु यादव ने सिगरा के अंशुमान, 71 किलो में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सिगरा स्टेडियम के आशु पाल ने मनीष यादव को, 65 किलो में गया सेठ अखाड़े के अमन ने सिगरा स्टेडियम के धीरज यादव को, 60 किलो में सिगरा के पियूष ने अवधेश को, 55 किलो में सिगरा स्टेडियम के विक्की यादव ने अथर्व काे, 48 किलो में सिगरा स्टेडियम के विशाल पाल ने राहुल यादव को हराकर स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

8 of 8
भूले बिसरे खेल में शामिल खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
बालिका वर्ग में छह खिलाड़ियों ने जीता स्वर्ण
बालिका कुश्ती में सिगरा स्टेडियम की छह बालिका खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीता है। इसके 40 किलो भार वर्ग में खुशी शर्मा ने कोमल पटेल को, 43 किलो में नंदनी सिंह ने रेशमा यादव को, 49 किलो में नेहा पाल ने सृष्टि यादव, 53 किलो में शिवागी ने रचना राय को, 57 किलो में खुशबू ने अर्चना मौर्या और 63 किलो में अर्पिता कुमारी ने खुशबू को हराकर स्वर्ण पदक पदक जीता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें