फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू के छात्रों की अनूठी मुहिम, सड़क के गड्ढों से बचाव के लिए कर रहे यह काम 

Tue, 05 Dec 2017 04:26 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
सड़क के गड्ढे - फोटो : अमर उजाला
सड़कों पर खतरनाक गड्ढे। जरा सी असावधानी हो जाए तो दुघर्टना से बचना आसान नहीं। किसी तरह संभल भी गए तो गड्ढों के झटके रीढ़ की हड्डी पर भारी पड़ जाते हैं। सड़कों पर जगह-जगह गड्ढों की ऐसी मुसीबतों से वाहन चालकों, राहगीरों को बचाने के लिए बीएचयू दृश्य कला संकाय के छात्रों ने एक अनूठी मुहिम शुरू की है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
 
विज्ञापन

2 of 5
सड़क के गड्ढे - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू दृश्य कला संकाय के छात्र गड्ढों के आसपास डिजाइन और संकेतक बनाकर स्लोगन लिख रहे हैं ताकि नजर पड़ते ही वाहन चालक सचेत हो जाएं और गड्ढे की जद में आने से बच जाएं। 
विज्ञापन

3 of 5
सड़क के गड्ढे - फोटो : अमर उजाला

दृश्य कला संकाय के चित्रकला विभाग के छात्रों की टीम शिक्षक सुरेश के नायर के निर्देशन में इस मुहिम में जुटी है। बीएचयू गेट, सिंहद्वार से सामने घाट पुल तक के दो किलोमीटर लंबे रास्ते पर उन्होंने 25 ऐसे गड्ढे चिह्नित किए हैं। इन गड्ढों के आसपास संकेतक और स्लोगन की उनकी मुहिम जारी है। 

 

4 of 5
सड़क के गड्ढे - फोटो : अमर उजाला
बीएफए, एमएफए के साथ ही विभाग के शोध छात्र इस अभियान में शामिल हैं। रात में टोली निकलती है और गड्ढों के चारों तरफ लाल, पीले, काले और सफेद रंगों से बनाए अलग-अलग डिजाइन के जरिए संकेत बनाए जाते हैं। छात्रों ने बताया कि गड्ढामुक्त सड़कों के लिए सरकार के प्रयास के बावजूद हालात बेहद गंभीर हैं। सड़कों के गड्ढे दुर्घटना और हड्डियों की बीमारी के कारण बन रहे हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Road
वाहन चालकों और राहगीरों को इनसे बचाने के लिए उन्होंने यह पहल की है। पंद्रह सदस्यीय टीम में शैलेश कुमार पटेल, सदानंद कुमार, श्याम, आकाश मालवीय, दीपक कुमार, संदीप प्रजापति, हितेश चौधरी, जयदीप सिंह, आशीष मौर्या, मिठाई लाल, मुन्ना कुमार, निखिल दास, संदीप सिंह, सुधीर सिंह, शिवम गुप्ता शामिल हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें