बीएचयू में बीती रात हुए छात्रों के तांडव के बाद गुरुवार सुबह से तनावपूर्ण शांति है। कुलपति के साथ बीएचयू और शहर के प्रशासनिक अधिकारियों के संग बैठकों का दौर जारी है। एसएसपी, एडीएम सिटी अभी बीएचयू कैंपस में ही हैं। बता दें कि बीएचयू अशांत चल रहा है। मंगलवार आधी रात के बाद पेट्रोल बम और देशी बम के धमाकों से पूरा परिसर गूंजता रहा। रात करीब 12 बजे शुरू हुआ यह उपद्रव सुबह चार बजे के बाद खत्म हुआ। आगे की स्लाइड्स में जानिए बवाल का कारण और उपद्रव की तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 7
बीएचयू के गेट पर तैनात रहे सुरक्षाकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
रात के अंधेरे में बम धमाकों, पथराव और गालीगलौज के शोर से पूरे कैंपस में अनहोनी की आशंका में दहशत फैल गई। बीएचयू प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सामने यह सब होता रहा। बाहर गेट पर पुलिस अंदर आने का इंतजार करती रही। बीती रात हुए उपद्रव के बाद बुधवार सुबह से बीएचयू में बैठकों को दौर जारी है। कुलपति प्रो. राकेश भटनागर से एसएसपी आरके भारद्वाज सहित कई अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने मुलाकात कर माहौल का निरीक्षण किया है। जांच कमेटी बना दी गई है। कैंपस में फोर्स की मौजूदगी के बीच तनावपूर्ण शांति है। बीएचयू के अन्य हॉस्टलों में रहने वाले छात्रों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन
3 of 7
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
बीएचयू में प्रशासनिक नाकामी एक फिर सामने आ गई। मंगलवार की देर रात एलबीएस और बिड़ला हॉस्टल के छात्रों ने एक-दूसरे पर पथराव किया। दोनों ओर से पेट्रोल बम और देशी बम भी फेंके गए। इससे अफरातफरी मच गई। पथराव में दो छात्र घायल हुए हैं और उन्हें गंभीर हालत के मद्देनजर ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। मंडुवाडीह, भेलूपुर, रामनगर, सिगरा, लक्सा और दशाश्वमेध थाने की पुलिस, पीएसी और क्यूआरटी को बीएचयू बुलाया गया।
4 of 7
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
प्रॉक्टोरियल बोर्ड की सूचना पर पहुंची लंका पुलिस ने लाउडहेलर के जरिये छात्रों को हिंसा न करने की अपील की। रात डेढ़ बजे तक पुलिस स्थिति को सामान्य करने के प्रयास में जुटी थी। घटना का कारण दोनों हॉस्टल के छात्रों के बीच वर्चस्व की लड़ाई बताई जा रही है। हालात इस कदर बेकाबू थे कि परिसर में काफी देर तक छात्र गुट मनमानी करते रहे और कोई भी उन्हें रोकने की हिम्मत नहीं जुटा सका।
विज्ञापन
5 of 7
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
बिड़ला और एलबीएस का माहौल मंगलवार की आधी रात तक सामान्य था। रात 12:40 बजे अचानक दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया और पेट्रोल बम फेंके जाने लगे। इस बीच कुछ देशी बम भी फेंके गए तो धमाके सुन कर प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने सूचना लंका थाने को दी। लंका इंस्पेक्टर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो पथराव कर रहे छात्र छिप गए लेकिन पथराव जारी रखा।
विज्ञापन
6 of 7
bhu chief proctor
- फोटो : अमर उजाला
पांच मई को एलबीएस हॉस्टल के बीए द्वितीय वर्ष के छात्र आशुतोष मौर्य पर सेमेस्टर परीक्षा देने के बाद कुछ छात्रों ने चाकू से हमला कर दिया था। उसने ट्रॉमा सेंटर में उपचार कराया और लंका थाने में बिड़ला के नौ आरोपी छात्रों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद एलबीएस और बिड़ला के छात्रों के बीच पथराव हो गया था। तब बीएचयू के सुरक्षाकर्मी मूकदर्शक बने रहे।
जानकारों की मानें तो पांच मई को एलबीएस के छात्र को बिड़ला के छात्रों ने चाकू मारा था। इस घटना के बाद बीएचयू प्रशासन ने एहतियात नहीं बरती। उसी समय सुरक्षाकर्मियों की संख्या दोनों छात्रावासों के पास बढ़ाने के साथ जांच अभियान चलाया गया होता तो उपद्रव करने वाले छात्र न तो पेट्रोल और देशी बम जमा कर पाते और न ही दोबारा बवाल करने की सोच पाते।