बीएचयू में शांतिप्रिय ढंग से धरना दे रहे छात्र शनिवार रात 12 बजे के बाद पुलिस को उपद्रवी लगने लगे। पुलिस ने लाठी भांजी तो किसी को नहीं छोड़ा। छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। आंसू गैस के गोले दागे और और 18 राउंड हवाई फायरिंग भी की। पुलिस ने घटना को कवर करने गए पत्रकारों को भी दौड़ा दौड़ा कर पिटा। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
विज्ञापन
2 of 8
bhu
- फोटो : अमर उजाला
छात्रा के साथ छेड़खानी के विरोध में दो दिन से चल रहे धरना-प्रदर्शन के बाद शनिवार की देर रात बीएचयू परिसर सुलग उठा। रात 10 बजे वीसी आवास पर प्रदर्शन करने पहुंचे छात्रों पर सुरक्षा गार्डों और पुलिस ने लंकागेट, महिला महाविद्यालय के सामने लाठीचार्ज कर दिया। इसमें आधा दर्जन छात्रों को चोटें आईं।
विज्ञापन
3 of 8
bhu
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद छात्रों का गुस्सा बेकाबू हो गया। लाठीचार्ज के जवाब में छात्रों ने पथराव शुरू कर दिया। इससे कुछ सुरक्षा गार्ड भी घायल हो गए। रात 12.15 पर हॉस्टल से ताबड़तोड़ आठ पेट्रोल बम फेंके गए। हॉस्पिटल में घुसकर पथराव किया, इससे मरीजों-तीमारदारों में भगदड़ मच गई। लंका चौराहे पर पुलिस कर्मियों को छात्रों ने दौड़ाया।
4 of 8
bhu
- फोटो : अमर उजाला
सिंहद्वार के बाहर खड़ी मोटरसाइकिलों को आग लगा दी, पुलिस बूथ उखाड़ दिया। 23 थानों की फोर्स, एक दर्जन बज्र वाहन और पांच कंपनी पीएसी परिसर में बुला ली गई। पूरी घटना में बीएचयू प्रशासन की घोर लापरवाही मानी जा रही है। उधर, तनाव को देखते हुए विश्वविद्यालय में 2 अक्तूबर तक के लिए अवकाश कर दिया।
विज्ञापन
5 of 8
bhu
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले एलबीएस हॉस्टल के पास जहां छात्रों ने कुलपति की हठवादिता के खिलाफ पीएम मोदी की होर्डिंग्स में आग लगा दी थी। परिसर में खड़ी तीन स्कूटी भी फूंक दी। उधर, घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने छात्रों पर आंसू गैस के गोले दागे और और 18 राउंड हवाई फायरिंग भी की।
विज्ञापन
6 of 8
bhu
- फोटो : अमर उजाला
छात्रों के उपद्रव के दौरान डीएम योगेश्वर राम मिश्र, एसओ लोहता समेत तीन पुलिसकर्मी, बीएचयू के तीन सुरक्षागार्ड, सात छात्र और कुछ पत्रकार घायल हुए। गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। रात करीब दस बजे तक तो सब ठीक चल रहा था लेकिन मामला वहां से बिगड़ा जब छात्र कुलपति आवास पर उनसे मांग करने गए थे।
विज्ञापन
7 of 8
bhu
- फोटो : अमर उजाला
यहां सुरक्षा गार्डों ने उन्हें भगाने के लिए लाठीचार्ज किया, इसके बाद से ही गुस्सा भड़क गया। उधर, इसकी सूचना मिलते ही पास के हॉस्टलों से छात्र सड़क पर आ गए और विरोध शुरू कर दिया। एलबीएस हॉस्टल से लेकर रुईया हॉस्टल तक का सड़क पूरा छात्रों से पैक हो गया। छात्र इतने आक्रोशित थे कि पहले वहां लगे पीएम मोदी के होर्डिंग्स में आग लगाई फिर वहां गए एक सुरक्षा कर्मी की स्कूटी में आग लगा दी।
जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज करने के साथ ही पुलिस ने आंसू गैस का गोले छोड़े और छात्रों को भगाने के लिए हवाई फायरिंग भी की। आरोप है कि छात्रों की ओर से भी हवाई फायरिंग की गई। इस घटना के बाद पूरा कैंपस पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है।