फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU में छात्रों का विरोध प्रदर्शन, पुलिस की सैंकड़ों गाड़ियां कैंपस में मौजूद, देखें तस्वीरें

Sun, 24 Sep 2017 11:38 AM IST
amarujala.com, Presented by: अरविंद
विज्ञापन
1 of 6
BHU
बीएचयू में लंका गेट पर महिला पुलिसकर्मियों की अनुपस्थिति में छात्राओं पर लाठीचार्ज किया गया, जिसमें कई छात्र घायल हो गए हैं। बीएचयू और जिला प्रशासन छात्रों को पीछे हटाने में सारी हदें पार कर चुका है।
Trending Videos
विज्ञापन

छात्रों की बेरहमी से पिटाई

2 of 6
bhu
छात्रावासों के सामने पुलिस ने रबर फायरिंग की। बीएचयू के हर प्रवेश द्वार पर पुलिस का कब्जा है, छितुपुर और सीर गेट पर छात्रों को पकड़कर मारा जा रहा है। छात्रावासों की बिजली तक काट दी गयी है
विज्ञापन

वाहनों में लगाई आग

3 of 6
Fire in Scooty
एलबीएस हॉस्टल के पास छात्रों ने कुलपति की हठवादिता के खिलाफ पीएम मोदी की होर्डिंग्स में आग लगा दी। एक सुरक्षाकर्मी की स्कूटी भी फूंक दी गई। उधर, घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने छात्रों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और 18 राउंड हवाई फायरिंग भी की। 

आंसू गैस के गोले छोड़े और हवाई फायरिंग की

4 of 6
BHU
पुलिस ने लाठीचार्ज करने के साथ ही आंसू गैस के गोले छोड़े और हवाई फायरिंग भी की। आरोप है कि छात्रों की ओर से भी हवाई फायरिंग की गई। इस घटना के बाद पूरा कैंपस पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है।
विज्ञापन

तीन सुरक्षागार्ड और सात छात्र घायल

5 of 6
BHU
छात्रों के उपद्रव के दौरान एसपी सिटी, एसओ लोहता समेत तीन पुलिसकर्मी और बीएचयू के तीन सुरक्षागार्ड, सात छात्र घायल हुए। देर रात पुलिस लाइन से एक हजार पुलिस वालों को बीएचयू बुला लिया गया। रात करीब दस बजे तक सब सामान्य चल रहा था लेकिन मामला तब बिगड़ा जब छात्र कुलपति आवास पर उनसे मिलने गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षागार्डों ने छात्रों को भगाने के लिए लाठीचार्ज किया

6 of 6
BHU
यहां सुरक्षागार्डों ने उन्हें भगाने के लिए लाठीचार्ज किया, इसके बाद से ही गुस्सा भड़क गया। उधर, लाठीचार्ज की सूचना मिलते ही पास के हॉस्टलों से छात्र सड़क पर आ गए और विरोध शुरू कर दिया। एलबीएस हॉस्टल से लेकर रुईया हॉस्टल तक की सड़क पर छात्रों का हुजूम उमड़ पड़ा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें