बीएचयू के संगीत एवं मंच कला संकाय में चल रहे पूर्वांचार्य संगीत समारोह में शिक्षकों, कलाकारों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देखने को मिल रही है। संकाय प्रमुख प्रो. राजेश शाह के निर्देशन में चल रहे पांच दिवसीय समारोह के तीसरे दिन गुरुवार को गायन, वादन, नृत्य के माध्यम से शिक्षक पूर्व आचार्यों को अपनी भावांजलि दी।