पूर्वांचल में बादलों की आवाजाही लगातार जारी है। कभी बादल तो कभी धूप देखने को मिल रही है। इस तरह मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। बादलों की आवाजाही लगातार ठंड का अहसास करा रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पूर्वांचल में कल से बारिश की संभावना है। अगली स्लाइड देखें...
विज्ञापन
2 of 5
इस सप्ताह सोमवार और मंगलवार को नम हवाओं के साथ बादल छाए रहने के बाद दो दिन मौसम तो ठीक रहा लेकिन सात फरवरी से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा। जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बनारस और आसपास के जिलों में सात और आठ फरवरी को आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही बूंदाबांदी के भी आसार हैं।
विज्ञापन
3 of 5
मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडे के अनुसार बृहस्पतिवार को एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर पहुंचा है, जिसका असर शुक्रवार शाम से ही दिखने लगेगा। शनिवार और रविवार को बूंदाबादी के आसार है।
4 of 5
बुधवार को सुबह सूरज की रोशन के साथ शुरू हुआ लेकिन कभी-कभी बादल अपना बसेरा डाल लेते थे। वैज्ञानिकों के अनुसार बारिश की संभावना है। गुरुवार दोपहर को धूप ने हल्की गर्मी का अहसास दिलाया, लेकिन आसमान में बादल छाने से हल्की ठंड लगने लगी है।
शुक्रवार से मौसम में बदलाव की संभावना है। लेकिन फिलहाल हल्की बूंदाबांदी होने के भी आसार हैं। हल्की ठंडी हवा बने रहने से बसंत का अहसास हो रहा है। फरवरी का मौसम बादलों के कारण सुबह-शाम ठंड का रहने वाला है। हल्की बारिश या बूंदाबांदी के बाद मौसम करवट ले सकता है। जिससे एक-दो दिन ठंड पड़ सकती है।