आईआईटी बीएचयू में काशीयात्रा के दूसरे दिन मंच पर आईआईटियंस के एक से एक ठुमके देख हर कोई दंग रह गया। राजपुताना ग्राउंड पर चली नृत्य प्रतियोगिता में बनारस, लखनऊ, इलाहाबाद आदि जगहों से आए प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक बालीवुड गीतों पर ठुमका लगाकर सभी को झूमा दिया। ऐसा लग रहा था जैसे सब मझे हुए कलाकार हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 8
kashi yatra
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा स्वतंत्रता भवन में सुरों का जादू बिखेरकर लोगों की वाहवाही लूटी तो रंगमंच, लाइव स्केचिंग, इंडिया क्विज आदि प्रतियोगिताओं में भी जीत के लिए दम दिखाया। उधर शाम को स्वतंत्रता भवन में कॉमेडियन सुमित आनंद ने अपनी कॉमेडियों से सभी को गुदगुदा दिया।
विज्ञापन
3 of 8
kashi yatra
- फोटो : अमर उजाला
वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव को लेकर अलग-अलग थीम पर रंग बिरंगे कागज, बेकार सामानों की मदद से छात्र-छात्राओं ने पूरे परिसर को इस तरह से सजाया है, कि उधर से गुजरने वाला हर कोई रूककर जरूर देख रहा है। रंगमंच में 25 से अधिक टीमों के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
4 of 8
kashi yatra
- फोटो : अमर उजाला
स्वतंत्रता भवन में आयोजित सुर कार्यक्रम में प्रतिभागियों के अलावा बनारस के अन्य विश्वविद्यालयों, कॉलेजों के छात्रों ने अपनी सुरीली आवाजों से सभी का मन मोहा। इसके अलावा राजपुताना ग्राउंड में नृत्य प्रतियोगिता में बनारस, दिल्ली, सूरत, अहमदाबाद, पटना, लखनऊ के साथ कई जगहों से आए 100 से अधिक प्रतिभागियों ने बालीवुड गीतों पर जमकर ठुमके लगाए।
विज्ञापन
5 of 8
kashi yatra
- फोटो : अमर उजाला
इस प्रतियोगिता में दर्शक जहां हर प्रस्तुति पर ताली बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाते रहे वहीं निर्णायक भी अपने आप को रोक नहीं सके और उन्होंने भी मंच पर आकर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इसके बाद एडीवी ग्राउंड पर आयोजित बैटल ऑफ बैंडस में ड्रम, गिटार की जुगलबंदी के बीच से प्रतिभागियों ने गीतों की प्रस्तुति की।
विज्ञापन
6 of 8
kashi yatra
- फोटो : अमर उजाला
इंडियन म्यूजिक क्लब के पूर्व सचिव आशुतोष प्रकर्ष पांडेय ने बताया कि साल दर साल प्रतिभागियों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है, इस बार पिछले साल की तुलना में अधिक प्रतिभागी हैं। इस दौरान अधिष्ठाता छात्र कल्याण निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
7 of 8
kashi yatra
- फोटो : अमर उजाला
काशी यात्रा के दूसरे दिन कला, साहित्य की प्रतियोगिता में प्रतिभागियों का उत्साह दिखा। अलग-अलग जगहों पर आयोजित हिंदी-अंग्रेजी वाद-विवाद, शब्द पहेली में 200 से अधिक प्रतिभागियों ने पक्ष-विपक्ष में अपनी बात प्रमुखता से रखते हुए जीत के लिए श्रेष्ठता सिद्ध की। इंडिया क्विज में क्विज मास्टर आदित्यनाथ ने अपने सवालों से प्रतिभागियों के ज्ञान की परीक्षा ली।
एडीवी ग्राउंड पर रात 8 बजे से शुरू रॉकबैंड की धुन पर भावी इंजीनियर खूब थिरके। अंडरग्राउंड अथॉरिटी नामक रॉक बैंड की टीम ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा बैंड आलो की प्रस्तुति पर ताली बजाकर विभिन्न जगहों से आए प्रतिभागियों ने कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।