बातचीत का दृश्य
- फोटो : अमर उजाला
क्या आप हंस सकती हैं
एक छात्र ने सवाल किया, क्या आप हंस सकती हैं या रो सकती हैं। एक छात्रा ने तो उनसे गाना सुनाने की भी गुजारिश कर दी। एक अन्य छात्र ने पूछा कि जब पहली बार आपने आंखें खोलीं तो आपकी फीलिंग कैसी थी। हर सवाल का जवाब सोफि या ने जिस अंदाज में दिया खूब तालियां बजीं। एक दो बार तो उन्होंने किसी जीते जागते इंसान की तरह जवाब देने से पहले कहा कि आई सरप्राइज।
अगर आपका अपग्रेेडेड वर्जन आएगा तो कैसा लगेगा तो सोफिया ने जवाब दिया मुझे अच्छा नहीं लगेगा लेकिन इससे परिवार की संख्या बढ़ेगी जो मुझे अच्छा लगेगा। आप अपनी फैमिली में किसको मानती हैं तो उसने कहा कि मैं अपने परिवार में अपना पिता डेविड हैनसन को और मुझे बनाने में जिन इंजीनियर और स्टाफ ने साथ दिया है वह मेरे परिवार के सदस्य हैं।
सोफिया का मतलब है विजडम
एक छोटी बच्ची ने सोफिया से पूछा कि आपका नाम सोफिया क्यों रखा गया। इस पर सोफिया का जवाब था कि सोफिया का मतलब होता है विजडम।