फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू का स्थापना दिवस कल, 27 प्रकार की झांकियां बयां करेंगी गौरवशाली इतिहास

Sun, 21 Jan 2018 03:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
bhu foundation day - फोटो : file photo

उत्साह, ऊर्जा और उमंग से लबरेज हजारों युवाओं का कारवां और एक से एक झांकियां। ढोल-नगाड़ों की थाप पर कदमों की थिरकन और शान से लहराता तिरंगा...।  22 जनवरी को कुछ ऐसा ही नजारा दिखेगा काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के स्थापना दिवस के मौके पर। इस अवसर पर निकलने वाली का झाकियों में बीएचयू का  गौरवशाली इतिहास बयां होगा। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 6
bhu foundation day - फोटो : file photo

 22 जनवरी को स्थापना दिवस पर निकलने वाली झांकियों में नारी सशक्तिकरण, पर्यावरण, ऊर्जा संरक्षण सहित बेहतर स्वास्थ्य पर आधारित मॉडल दिखेंगे। इस दौरान आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति, रक्तदान, महंगाई आदि सम सामयिक, जागरूकता संबंधी विषयों पर कुल 27 झांकियां निकाली जाएंगी। वसंतोत्सव के रंग में रंगे बीएचयू परिसर में हर तरफ खुशियों की दस्तक होगी।
 
विज्ञापन

3 of 6
bhu foundation day - फोटो : file photo

शनिवार को अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय की ओर से सूची जारी कर दी गई। झांकियों का प्रदर्शन सुबह 9.00 बजे से किया जाएगा।  विश्वविद्यालय परिसर के रूइया छात्रावास के पास से निकलने वाली झांकियों को लेकर मालवीय भवन समेत विश्वविद्यालय परिसर में जगह-जगह बैरीकेडिंग का काम पूरा हो गया है। 
 

4 of 6
bhu foundation day - फोटो : अमर उजाला

एक तरफ का पूरा रास्ता बंद कर दिया जाएगा, जिससे कि झांकियों को ले जाने में किसी तरह की असुविधा न हो। इसमें सबसे आगे रहने वाली सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल की ओर से अनेकता में एकता, महिला महाविद्यालय की ओर से नारी सशक्तिकरण की झांकी निकाली जाएगी। 

 
विज्ञापन

5 of 6
bhu foundation day - फोटो : अमर उजाला
पर्यावरण एवं धारणीय संस्थान की ओर से ग्रीन बिल्डिंग, आयुर्वेद संकाय की ओर से स्वस्थ जीवन का मंत्र, सर सुंदर लाल अस्पताल की ओर से नई सुविधा, रक्तदान, दृश्य कला संकाय की ओर से लोक संस्कृति, कृषि संस्थान की झांकी में कृषि की उन्नति का मॉडल दिखेगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
bhu foundation day - फोटो : अमर उजाला
सबसे पीछे रहने वाले एनएसएस स्वयंसेवक इस दौरान एकजुटता और सेवा की भावना को प्रदर्शित करते नजर आएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें