वाराणसी में काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में स्नातक-स्नातकोत्तर की सभी कक्षाएं चलाए जाने की मांग को लेकर छात्रों का धरना दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। उधर सिंह द्वार के बंद होने से नरिया, मालवीय चौराहा से लेकर सामने घाट मार्ग पर जाम लग गया। इस वजह से बीएचयू अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों और परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दो दिन में अब तक बीएचयू प्रशासन की ओर से कई बार छात्रों से बातचीत कर समझाने का प्रयास किया गया लेकिन छात्र अंतिम वर्ष की कक्षाओं के साथ सभी कक्षाओं के चलाए जाने की मांग पर अड़े हैं। उनका कहना है कि पूरी कक्षाओं के न चलने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि बीएचयू प्रशासन चरणबद्ध तरीके से विश्वविद्यालय में चलाए जाने का निर्णय लिया है। देखें अगली स्लाइड्स...।