फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU Convocation 2022 : बीएचयू में तीन साल बाद दीक्षांत समारोह, तस्वीरों में देखें उत्सव जैसा माहौल

Sat, 10 Dec 2022 07:38 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
बीएचयू में तीन साल बाद दीक्षांत समारोह - फोटो : अमर उजाला
महामना की बगिया काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में शनिवार को स्वर्ण पदक पाकर 91 मेधावियों के चेहरे दमक उठे। मौका था शनिवार को आयोजित 102वें दीक्षांत समारोह का। समारोह में मुख्य अतिथि आईआईटी बीएचयू के 1989 बैच के छात्र और पालो आल्टो नेटवर्क्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निकेश अरोड़ा ने 91 मेधावियों में 113 स्वर्ण पदक और 37 हजार से अधिक विद्यार्थियों को उपाधियां दी गईं। पदक पाने के बाद मेधावियों ने शिक्षकों, माता-पिता का आशीर्वाद और भविष्य के सपने को साकार करने का संकल्प लिया।

विश्वविद्यालय में वर्ष 2019 के बाद से दीक्षांत समारोह का आयोजन कोरोना संक्रमण की वजह से नहीं हो पाया था। अब जब स्थिति सामान्य हुई है तो तीन साल का समारोह एक साथ मनाया गया।  विश्वविद्यालय के स्वतंत्रता भवन में आयोजित समारोह में सत्र 2019-20, 2020-21 और 2021-22 के मेधावियों को पदक और पुरस्कार वितरित किया गया। परिसर के सभी संकायों, संस्थानों में उत्सव जैसा माहौल दिखा। यहां समारोह आयोजित कर स्वर्ण, रजत पदक और उपाधियां दी गईं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
पालो आल्टो नेटवर्क्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निकेश अरोड़ा - फोटो : अमर उजाला
 मुख्य अतिथि निकेश अरोड़ा ने कहा कि तकनीक के इस युग में युवाओं के सामने काफी अवसर हैं। ऐसे में बड़ी योजनाएं बनानी होंगी। युवा ही भविष्य में बदलाव के संवाहक हैं।
विज्ञापन

3 of 7
पालो आल्टो नेटवर्क्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निकेश अरोड़ा और बीएचयू कुलपति - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि  तकनीकी दक्षता के आधार पर ही आज दुनिया के कई देश भारत की ओर विशेष नजरों से देख रहे हैं। जीवन में सपना चाहे कोई भी देखिए उसको साकार करने के लिए सीखने का प्रयास लगातार करते रहें। 

4 of 7
बीएचयू में तीन साल बाद दीक्षांत समारोह - फोटो : अमर उजाला
कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन ने विश्वविद्यालय की विकास यात्रा की जानकारी देने के साथ ही छात्रों को जीवन में सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। स्वागत विश्वविद्यालय के रेक्टर प्रो. वीके शुक्ला, धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव प्रो.एके सिंह ने किया। 
विज्ञापन

5 of 7
बीएचयू में तीन साल बाद दीक्षांत समारोह - फोटो : अमर उजाला
इनको मिला कुलाधिपति पदक 
वर्ष 2022
  • बागीश ओझा, आचार्य सांख्ययोग फाइनल, संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय
  • दीपक कुमार उपाध्याय, आचार्य वेदांत फाइनल, संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय
  • अभिनायक मिश्रा, आचार्य वेदांत फाइनल, संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय
  • दीप्ति कपूर, शास्त्री फाइनल, संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय
विज्ञापन

6 of 7
बीएचयू में तीन साल बाद दीक्षांत समारोह - फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2021
  • अपूर्वा, एमएससी बॉटनी
  • प्रशांत मिश्रा,  मॉस्टर आफ परफर्मिंग आर्ट फाइनल, संगीत एवं मंच कला संकाय
  • मिथिलेश पांडेय, आचार्य वेद फाइनल, संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय
  • अजय कृष्ण तिवारी, आचार्य वेद, संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय
  • भद्रा प्रिया के, बैचलर ऑफ परफार्मिंग आर्ट्स, संगीत एवं मंचकला संकाय
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बीएचयू में तीन साल बाद दीक्षांत समारोह - फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2020
धीरज द्विवेदी, आचार्य ज्योतिष 93.8 प्रतिशत, संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय     
देवकी मिश्रा, शास्त्री फाइनल, संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें